Seoni 17 March 2025
सिवनी यशो:- गौवंश परिवहन पर अंकुश लगाने हेतु लगातार पुलिस थाना कुरई के द्वारा कार्यवाही की जा रही है 17 मार्च 2025 के रात्री मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बावली में पीक अप में गौवश भरकर नागपुर कसाई मंडी ले जा रहे है सूचना पर थाना कुरई पुलिस टीम द्वारा ग्राम खण्डासा में वाहन चैकिगं लगाई की गई जो एक पीकअप आते दिखी जिसे रोकने पर नही रूका और वाहन भगाकर ले जाने लगा पीछा करने पर ग्राम खण्डासा नागपुर रोड पर वाहन खडा करने अंधेरा का फायदा उठाकर चालक भाग गया।
एक सफेद रंग टाटा कंपनी की इन्ट्रा पीकप वाहन क्रं. MH–40- CT-3854 की तीरपाल हटाकर देखने पर गौवंश 05 नग नाटा बैल रस्सियों से हाथ मुह बधे ठूंस ठूंस कर बंधे भरे मिले। उक्त मवेशी बैलों को एवं पिक अप वाहन को जप्त कर, मवेशियों को गौशाला में सुरक्षार्थ रखवाया गया है। अज्ञात वाहन चालक एवं वाहन स्वामी के विरूद्ध गौवंश की विभिन्न धाराओ में अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई है वाहन को राजसात करने की कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि पुलिस अधीक्षक सिवनी सुनील मेहता (भापुसे) द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को गौवंश तस्करी के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है उक्त आदेश के पालन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जी.डी. शर्मा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बरघाट ललीत गठरे के मार्गदर्शन में यह कार्यवाही की गयी । उक्त कार्य मे थाना प्रभारी निरीक्षक के. एस. तेकाम, प्र.आर. 160 तेजलाल परते, आरक्षक मनोज मिश्रा, आरक्षक बालचंद नगरधने, आरक्षक मुकेश भगत, सैनिक प्रकाश चंगेला का उल्लेखनीय योगदान रहा ।

