WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
धर्ममध्यप्रदेशविचार

good morning thoughts : *जीवन को जीने का एक महान सूत्र है….

*जीवन को जीने का एक महान सूत्र है….

 जो वश में नही उसका गम 😒करना छोड़ दो और जो वश में है उसे ख़ुशी 😊से करते हुए आगे बढ़ते रहो…
 विपरीत परिस्थितियों में भी जीकर अपनी राहें good morning thoughts : *जीवन को जीने का एक महान सूत्र है.... - Seoni Newsमोड़ कर जो सफल हो कर दिखाते है वो कइयों को जीने का रास्ता दिखाते हैं …..

एक बार एक स्कूल में बोर्ड की परीक्षा के दौरान जांच कर्ताओं ने दो 👬बच्चों को नकल करते पकड़ लिया और पूरी कक्षा का परीक्षा परिणाम रोक दिया।
दो बच्चों के कारण कई निर्दोष बच्चे भी चपेट में आ कर अपना हक नही पा सके। 2 वर्ष तक वो ऐसे ही घूमते रहे।

फिर सबने अपने अपने कार्य शुरू कर दिए । किसी ने ड्राइविंग सीखी,🚓 किसी ने व्यापार शुरू किया और किसी ने कोई और कार्य।आज वे अपने अपने क्षेत्र में सुखी है, सफल हैं। किसी ने उनसे पूछा परीक्षा परिणाम ना मिलने का दुःख नही है।

 उनका उत्तर था जो हमारे वश में ही नही उसका गम करने से क्या फायदा??? हमारे वश में जो है हम वो कर रहें हैं और आगे बढ़ रहे हैं और संतुष्ट भी है।

 *इसलिए सदा याद रखे….*
आप जिस ओर जा रहे हैं वह ही एक मात्र दिशा नही है ।आपके दाएं भी एक दिशा है, बायें भी एक दिशा है, पीछे भी है, ऊपर और नीचे भी है । कुल 10 दिशाओं में एक बन्द हो भी गई तो भी बाकी के 9 मार्ग तो खुले हैं, उधर बढिए, मंजिल उधर से भी सामने आ ही जायेगी।

यदि हमे केवल सामने ही बढ़ना आता है तो यह हमारे द्वारा अपने पर लगाई गई हद है । हमे हर ओर बढ़ना आना चाहिए। जितना अपने को हदों से बाहर निकालेंगे, उतने अधिक मार्ग खुलते जाएंगे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!