मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

धान उत्पादक किसानों को सरकार देगी बोनस

सिवनी यशोः-  शनिवार को स्वामित्व योजना के तहत हितग्राहियों को प्रापर्टी कार्डों को वितरित करने के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने धान उत्पादक किसानों के हित में बड़ा एलान करते हुए  कहा कि राज्य में किसानों को धान का बोनस जारी करने से पहले सर्वेक्षण करने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कदम किसानों की कठिनाइयों को दूर करने और यह सुनिश्चित करने का एक प्रयास है कि कोई भी किसान छूट न जाए। इस प्रकार के सर्वे से वे किसान भी लाभान्वित होंगे जो सीधे व्यापारियों को उपज बेच देते है। मुख्यमंत्री ने कहा, “धान बोनस के वितरण में समस्याएं सामने आती हैं. इसलिए, सरकार ने धान की खेती का ड्रोन सर्वेक्षण कराने का फैसला किया है।

मुख्यमंत्री ने दुग्ध उत्पादक किसानों को ही लाभ देने की बात कही और उन्होंने दूध खरीदने वालों को भी लाभ देने की बात कही है

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!