मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी
नगर उपाध्यक्ष के घर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती बिसेन का हुआ आत्मीय स्वागत
भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन ने भाजपा जिला कार्यालय में प्रधानमंत्री की ‘मन की बातÓ कार्यक्रम को सुना
Seoni 19 January 2025
सिवनी यशो:- भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन ने रविवार को भाजपा जिला कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘मन की बातÓ कार्यक्रम को पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सुना । मन की बात कार्यक्रम को सुनने के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन सिवनी नगर दक्षिण मंडल के उपाध्यक्ष राजेश राजू यादव के विवेकानंद वार्ड बूथ क्रमांक 275 में पहुँची जहाँ प्रधानमंत्री जी की मन की बात कार्यक्रम को सुनने पहुँचे कार्यकत्र्ताओं से उन्होंने भेंट की और उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘मन की बातÓ कार्यक्रम ऐतिहासिक रहा, जिसमें प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने अंतरिक्ष से लेकर देश की आजादी तक की बात की। उन्होंने बताया कि कैसे भारतीय संस्कृति और विरासत पशु-पक्षियों के साथ स्नेह से रहना सिखाती है। श्रीमती विसेन ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम देश का सबसे लोकप्रिय कार्यक्रम है जिसे एक साथ बूथ स्तर तक सुना जाता है । उन्होंने बताया कि जिले की हर बूथ न केवल इस कार्यक्रम को सुना जाता है बल्कि इस कार्यक्रम की विस्तार पूर्वक जानकारी पार्टी के संगठन एप एवं सरल एप पर डाउनलोड भी की जाती है । श्रीमती बिसेन ने भाजपा के समस्त कार्यकत्र्ताओं एवं आम जनों से आग्रह किया है कि इस कार्यक्रम को आवश्यक रूप से सुने ।
विवेकानंद वार्ड पार्षद दक्षिण मंडल नगर उपाध्यक्ष राजेश यादव के निवास पर श्रीमती मीना बिसेन का उपस्थित भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकत्र्ताओं ने आत्मीय स्वागत किया । राजेश यादव के परिवारजनों ने भी भाजपा जिला अध्यक्ष का स्वागत किया । श्री राजेश यादव ने कहा कि उनके आग्रह पर भारतीय जनता पार्टी की नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन का उनके निवास पर आगमन हुआ है जिसके लिये उनका आभार व्यक्त करता हूँ । इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष विवेकानंद वार्ड पार्षद दक्षिण मंडल नगर उपाध्यक्ष ओम दुबे, मनोज मर्दन त्रिवेदी, जिले के मंत्री डॉ अभिजीत चौहान दक्षिण मंडल के नगर अध्यक्ष अभिषेक दुबे ,उत्तरमंडल के अध्यक्ष संजय पप्पू सोनी, आशीष सोनी ,दक्षिण मंडल के महामंत्री बदल बैन, ओमप्रकाश गोलू शर्मा, नगर अध्यक्ष युवा मोर्चा ऋषभ चौरसिया,अिनंत गौतम जी ,श्री मायाराम यादव सुखराम यादव, दीपक बघेल,मुकेश यादव ,नरेश माना ठाकुर संदीप माना ठाकुर, आसिफ जरदारी,राज ठाकुर, सखाराम कश्यप,आशीष दुबे, संतोष भाई ,मानिक विश्वकर्मा,शरद रजक ,पवन बरमैया,संजू कुशवाहा,कैलाश यादव,प्रदीप नामदेव,राजेश दुबे,गन्नू आवले,सानू त्रिपाठी,जितेंद्र मिश्रा,महेंद्र श्रीवास,मनीष कश्यप,सुंदर सनोडीया, मयंक तिवारीजी,भाजपा के सभी जस्ट श्रेष्ट कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन जी का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत सत्कार किया विवेकानंद वार्ड के पार्षद राजेश राजू यादव द्वारा पुष्प गुच्छ,शाल श्रीफल से स्वागत किया गया!




