WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ामध्यप्रदेश

यू.पी.एस.सी. कोचिंग के लिए राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने दी 1 लाख की सहायता

एकल की पहल पर मिली आर्थिक सहायता

Chhindwara 08 April 2025
छिंदवाड़ा यशो:- एकल अभियान सौसर संच के प्रमुख मोरेश्वर मर्सकोले की पहल पर आदिवासी ग्राम पलाश पानी के युवा छात्र विवेक युवराज टेकाम को दिल्ली में यूपीएससी की कोचिंग के लिए पूर्व राज्यपाल सुश्री अनसुईया की पहल पर राज्यपाल मंगू भाई पटेल द्वारा एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता उसके माता-पिता को दी गई सुश्री अनसुईया द्वारा उन्हें डीडी भेंट की गई इस अवसर पर छिंदवाड़ा जिला भाजपा के अध्यक्ष शेष यादव पांढुर्ना के जिला अध्यक्ष संदीप मोहोड़ भाजपा नेता विजय पांडे, अजय सक्सेना ,गोविंद चौरसिया चंद्रभान देवरे एवं भाजपा के कार्यकर्ता एवं उसके परिवार के सदस्य उपस्थित थे सुश्री अनसुईया उईके ने छात्र के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उसे बधाई दी।

इस अवसर पर नामदेव पाल, जानराव इवनाती, नामदेव इवनाती, देवाजी तुमड़ाम, पुष्पा बाई तेकाम, युवराज टेकाम, पीयूष टेकाम, अंजूबाई धुर्वे, कमला बाई धुर्वे, वनीता बाई धुर्वे, पुष्पा बाई तुमड़ाम, प्रवेश रंगारे, सुनील ठाकरे, एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!