सिवनी यशो:- लखनादौन के गणेशगंज कस्बे से लगे बाम्हनवाडा ग्राम में महिलाएं इन दिनों बेहद चिंतित व परेशान है वजह ऐसी है कि यदि इसपर समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो न सिर्फ वर्तमान बल्कि यह बुराई आने कई पीढिय़ों को नैतिक,शारीरिक,मानसिक व आर्थिक रूप से समाप्त कर देगी,दरअसल इस गांव में इन दिनों अवैध शराब घरों घर उतारी जा रही है एबम शासकीय शराब भी अबेधनिक तरिके है खुले आम बेची जा रही है, जो ग्रामीण युवकों बड़े बूढों को आसानी से उपलब्ध करा कर उनको आर्थिक क्षति पहुचाते हुए,शारिरिक, मानसिक,व नैतिक अक्षम बना रही है,इस समस्या से सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहा महिला समाज बेहद दुखी है,उनका शाम होते ही सड़को से गुजरना मुहाल हो जाता है वहीं घर जाओ तो अपने पुरुषों की गाली गलौज मारपीट से परेशान होकर वे मानसिक प्रताडि़त हो रही है,महिलाओं ने प्रशासन से शराब निर्माण व विक्रय के इन अवैध अड्डो पर शीघ्र कार्यवाही की मांग की है,आबकारी विभाग यदि समय पर नहीं जागा तो भविष्य में किसी अप्रिय घटना से इनकार नहीं किया जा सकता।वही दूसरी और कुंभकरणीय नीद में सो रहा प्रशासन भी अनिभिघ्य है, नई पीढ़ी दिशाहीन हो रही है और नशे में लिप्त हो रही है ,हम जानना चाहते हैं कि ग्राम पंचायतों के टोला से महजरा टोला तक शराब बेचने के लिए शासन ने कोई अनुमति पत्रक जारी तो नही कर दिया है क्योकि शराब खुलेआम बेखोफ बेची जा रही है।



