छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशसिवनीहेल्थ

सिविल सर्जन को कारण बताओ नोटिस जारी

समय सीमा बैठक सम्पन्न  

सिवनी यशो:- कलेक्टर क्षितिज सिंघल की अध्यक्षता में सोमवार 24 मई को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय सीमा बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सिवनी श्रीमती निधि सिंह राजपूत, अपर कलेक्टर सी.एल. चनाप सहित सभी विभाग प्रमुखों की उपस्थिति रही।
बैठक में सर्वप्रथम कलेक्टर श्री सिंघल ने जनसेवा अभियान के द्वितीय चरण अंतर्गत अधिसूचित सेवाओं में प्राप्त आवेदनों के निराकरण की स्थिति की समीक्षा करते हुए लंबित आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश संबंधित विभाग प्रमुख को दिए। उन्होंने अभियान के द्वितीय घटक में शामिल सीएम हेल्पलाईन की भी विस्तृत समीक्षा की तथा शिकायतों का अपेक्षाकृत निराकरण न करने को लेकर सीएमएचओ, सिविल सर्जन हॉस्पिटल, सीईओ जनपद लखनादौन को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इसी तरह बैठक में अनुपस्थित पाए गए कार्यपालन यंत्री पेंच तथा जीएम सीसीबी का एक दिवस का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर श्री सिंघल ने समाधान ऑनलाईन के लिए चयनित विषयों के साथ 100 दिवस से अधिक समय से लंबित शिकायतों में भी त्वरित कार्यवाही कर संतुष्टि से निराकरण दर्ज करने तथा जन शिकायत, सीएम मॉनिट, माननीय सांसद, माननीय विधायकगणों सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के पत्रों में त्वरित कार्यवाही कर प्रतिवेदन प्रेषित करने के निर्देश संबंधित अधिकरियों को दिए। कलेक्टर श्री सिंघल ने छात्र-छात्राओं के जाति प्रमाण पत्र वितरण की स्थिति का भी समीक्षा करते हुए जाति प्रमाण पत्रों को त्वरित रूप से जारी करने तथा वितरण की गति बढ़ाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!