भव्य बिनोरी शोभायात्रा व गोद भराई
सिवनी यशो:- आगामी दिवसो मे परम पूज्य भावलिंगि संत सुप्रसिद्ध महाकाव्य जीवन है पानी की बूंद के रचनाकार श्रमण आचार्य श्री विमर्श सागर जी महामुनिराज के करकमलो से संघस्त बाल ब्रम्हचारी विशु दीदी जी आदि 7 ब्रम्हचारी दीदी जी भव्य जैनेश्वरी दीक्षा होने जा रही है दीक्षार्थी दीदी जी के वैराग्य की अनुमोदना हेतु गगनचुम्बी शिखरो से युक्त जिनालय व इतिहासिक रजत जिनेन्द्र रथ जैसी अनमोल विरासत के लिए विश्व प्रसिद्ध मध्य प्रदेश की सांस्कृतिक नगरी सिवनी मे दिनांक:- 06 सितंबर 2024 दिन:-शुक्रवार को दोपहर:-03 बजे से स्थानीय राशिलॉन परिसर मे पूज्य पदो को प्राप्त करने वाली दीदी जी की हल्दी व महंदी की रस्म की गई तदुपरांत श्री दिगम्बर जैन पंचायत कमेठी के यशस्वी अध्यक्ष पवन दिवाकर के निवास पर गोद भराई की गई ।
तदुपरांत श्री बड़े जैन मंदिर व श्री छोटे जैन मंदिर के परिक्रमा मार्ग पर विशेष आकर्षण के साथ भव्य बिनोरी शोभायात्रा निकाली गई जिसमे दीक्षार्थि दीदी जी का स्वागत समाज के सभी घरो मे किया गया तदुपरांत श्री जैन धर्म शाला मे पूज्य दीदी जी के वैराग्यमयी मांगलिक उद्बोधन हुये। तदुपरांत कार्यक्रम के आयोजक श्री अभय जैन जी व श्री दिगम्बर जैन पंचायत कमेठी के यशस्वी अध्यक्ष श्री पवन जी दिवाकर ने समाज के प्रति आभार व्यक्त किया। तदुपरांत पूज्य दीदी जी को आगे अपने गंतव्य स्थान के लिए विदाई दी गई।





