WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशसिवनीहेल्थ

मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा के अंतर्गत निकाली गई रैली

  सिवनी यशो:- शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, सिवनी में नेत्र रोग विभाग द्वारा राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाडा 25 अगस्त 2024 से 8 सितंबर 2024 तक आयोजित किया गया है। जिसमें अधिष्ठाता, डॉ. परवेज अहमद सिद्दीकी, डॉ. दिव्या रामरायेका (सहायक प्राध्यापक, नेत्र रोग विभाग), सीनियर सेसीडेंट, ट्यूटर, जूनियर रेसीडेट द्वारा नेत्रदान पखवाडे के उपलक्ष्य में 5 सितंबर 2024 को रैली का आयोजन किया गया।जिसमें नेत्रदान के महत्व को बताया गया।

मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा के अंतर्गत निकाली गई रैली - Seoni News

इस पखवाडे में लोगों को बताया गया कि नेत्र का पारदर्शी हिस्सा जिसको हम कार्निया कहते हैं उसका मरणोपरांत 6 घंटे के भीतर दान किया जाता है तथा इससे चेहरे पर किसी प्रकार की विकृति नहीं आती है। इस आयोजन में लोगों की भ्रांति को स्पष्ट किया गया कि नेत्रदान की प्रक्रिया में 15-20 मिनट का समय लगता है तथा इससे अंतिम संस्कार की प्रक्रिया में देरी नहीं होती। एक मनुष्य के नेत्रदान से 2 अधिक लोगों की आंखों की रोशनी आ सकती है। सार्वजनिक ज्ञान को बढाकर और नेत्रदान की एक सामान्य और सम्मानित अभ्यास बनाकर हम यह सुनिश्चित कर सकते हैं, कि अधिक लोग इस महत्वपूर्ण कार्य में भाग लें।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!