धर्मसिवनी

ग्राम टाली में श्रीमद् देवी पुराण व ज्ञान यज्ञ का भव्य समापन, श्रद्धा और भक्ति से गूंजा क्षेत्र

ग्राम टाली में श्रीमद् देवी पुराण व ज्ञान यज्ञ का भव्य समापन, श्रद्धा और भक्ति से गूंजा क्षेत्र

केवलारी | विशेष संवाददाता

छींदा के समीपस्थ ग्राम टाली में 01 जनवरी 2026 से आयोजित श्रीमद् देवी पुराण व ज्ञान यज्ञ का
समापन 09 जनवरी 2026 को भक्ति, श्रद्धा और उल्लासपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।

ग्राम टाली केवलारी में श्रीमद् देवी पुराण व ज्ञान यज्ञ समापन समारोह
ग्राम टाली में श्रीमद् देवी पुराण कथा के समापन अवसर पर श्रद्धालुजन

मातृधाम काशी (बनारस) से पधारे कथा व्यास पंडित हितेन्द्र शास्त्री जी द्वारा
प्रतिदिन मां भगवती की महिमा का भावपूर्ण कथा वाचन किया गया,
जिसका श्रवण कर ग्राम टाली सहित आसपास के ग्रामों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने पुण्य लाभ अर्जित किया।

आदर्श ग्राम टाली में धार्मिक परंपराओं की सशक्त मिसाल

गौरतलब है कि सिवनी जिले की तहसील केवलारी का कसवानुमा आदर्श ग्राम टाली
प्रतिवर्ष धार्मिक आयोजनों के लिए जाना जाता है, जो मानव जीवन के कल्याण और सामाजिक
सद्भाव को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

मां शारदा मंदिर प्रांगण, टाली में प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से शाम 05 बजे तक
श्रीमद् देवी पुराण की कथा का वाचन किया गया।

समापन दिवस पर हवन, भंडारा और श्रद्धालुओं की विशाल उपस्थिति

कथा के अंतिम दिवस पर छींदा क्षेत्र के पूर्व जनपद सदस्य ज्ञानसिंह राजपूत,
प्रदीप राय, कुंजबिहारी राय, सुरेश राय, सरपंच डा. हरलाल साहू, श्यामबाबू झारिया,
आनंद झारिया, विधान सेन सहित ग्राम टाली, टाला, केवलारीखेड़ा, कारेपाठा, छींदा,
मालवाड़ा, पुंगार, सरई, बक्शी, बबरिया, तिदुआ, रायखेड़ा आदि ग्रामों के
गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

09 जनवरी 2026 को प्रातः 09 बजे हवन प्रारंभ हुआ, इसके पश्चात
दोपहर 12 बजे से विशाल भंडारे के साथ श्रीमद् देवी पुराण का
समापन धार्मिक माहौल में सानंद सम्पन्न हुआ।

ग्रामवासियों व जजमानों का रहा सराहनीय योगदान

श्रीमद् देवी पुराण को निर्विघ्न सम्पन्न कराने में
जजमान डा. अमरसिंह कांवरे, परसराम कांवरे,
सरपंच मथुरा प्रसाद कांवरे, पुरुषोत्तम कांवरे,
मुरारी कांवरे, चूरामन कांवरे सहित मरार समाज एवं ग्राम टाली के
समस्त ग्रामवासियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


प्रस्तुति : प्रदीप पंकज
मो. 9009849583

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!