छिंदवाड़ादेश विदेशधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर होंगे भव्य आयोजन

सिवनी विधायक दिनेश राय के सानिध्य में राम खिचड़ी के वितरण सहित अनेक कार्यक्रम होंगे संपन्न

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर होंगे भव्य आयोजन - Seoni News
सिवनी यशो:- आगमी 22 जनवरी को अयोध्या की पावन भूमि पर भगवान श्री राम लला की भव्य प्राण प्रतिष्ठा के अवसर भगवान शिव की नगरी सिवनी मे अनेकों धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का गरिमामयी आयोजन किया जायेगा ।
उक्ताशय की जानकारी देते हुए श्री राम मंदिर सुंदर काण्ड एवं श्री बालरुप हनुमान मंदिर समिति ने बताया कि अयोध्या की पवित्र भूमि पर आगामी 22 जनवरी को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के भव्य मंदिर मे प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर भगवान शिव की नगरी सिवनी मे 21 जनवरी को श्री राम मंदिर शुक्रवारी मे भक्त जनों द्वारा 11 बार श्री हनुमान चालीसा का पाठ, प्रसाद वितरण एवं द्वीप प्रज्वलित किये जावेगें। इसके पश्चात 22 जनवरी को श्री राम मंदिर मे पुन: दीप प्रज्वलित, आसमान पर रंग-बिरंगी छटा बिखेरती आतिशबाजी एवं संध्या 05:00 बजे से श्री राम मंदिर मे राम खिचड़ी प्रसाद वितरण किया जायेगा, तथा संध्या 07:00 बजे से शुक्रवारी चौक मे प्रभु श्री राम जी की वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भव्य महाआरती व कलाकारों द्वारा धार्मिक, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी।

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर होंगे भव्य आयोजन - Seoni News
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को बालरुप हनुमान मंदिर समिति द्वारा मंदिर प्रांगण मे महाप्रसाद वितरण तथा दोपहर 12:30 बजे श्री रामदल समिति द्वारा कौशल्या नंदन प्रभु श्री राम की महाआरती के पश्चात प्रसाद वितरण, इसी तरह नगर के टैगोर वार्ड स्थित प्राचीन सूर्य मंदिर एवं श्री सिद्ध शनिधाम ट्रस्ट पलारी टेकरी मे संध्या के समय राम खिचड़ी का वितरण किया जायेगा। इसके अलावा श्री बालरुप हनुमान मंदिर मे हनुमान द्वार, दुर्गा चौक में श्री माता राजराजेश्वरी द्वार एवं प्राचीन सूर्य मंदिर मे प्रवेश द्वार निर्माण का विधि-विधान से भूमि पूजन किया जाएगा। इसके साथ ही श्री लक्ष्मी इंटरप्राइजेज के श्री सजल शर्मा, संदेश राठौड़ व मित्र मंडली की द्वारा 11 फिट की अगरबत्ती लेकर डूंडा सिवनी से श्री राम मंदिर शुक्रवारी पहुंचेंगे। जिसे प्रज्वलित किया जाएगा। समितियों द्वारा जारी विज्ञप्ति मे आगे बताया गया कि नगर मे आयोजित उक्त सभी कार्यक्रम सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन जी के सानिध्य मे संपन्न किये जावेगें।
उक्त पावन अवसर पर नगर की श्री राम मंदिर, श्री रामदल, श्री बालरुप हनुमान मंदिर, श्री सिद्ध शनिधाम ट्रस्ट, सूर्य मंदिर, महाकाल समिति द्वारा समस्त भक्तजनों से कार्यक्रमों सम्मिलित होकर धर्म लाभ अर्जित करने का आग्रह किया गया है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button