छिंदवाड़ादेश विदेशधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

सकल हिन्दु समाज ने अयोध्याजी के लिये रवाना किया 300 क्विंटल चाँवल

 

सकल हिन्दु समाज ने अयोध्याजी के लिये रवाना किया 300 क्विंटल चाँवल - Seoni News
सिवनी यशो :- सिवनी जिला राईस मिल एसोसिएसन एवं सकल हिन्दु समाज द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रेरणा से अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिये 300 क्विंटल एच एम टी चांवल भेंट स्वरूप गुरूवार को मठ मंदिर प्रांगण से एक ट्रक को सजा कर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक, विभाग कार्यवाह सहित संघ के अन्य पदाधिकारियों एवं नगर के गणमान्य नागरिकों ने आमजनों के साथ बाजे गाजे के साथ अयोध्या के लिये रवाना किया ।
मठ मंदिर प्रांगण में उपस्थित संघ के पदाधिकारी एवं हिन्दु समाज के उपस्थित जन समूह ने श्रद्धा पूर्वक ट्रक में चाँवल को भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या के लिये रवाना किया । ट्रक को धर्मध्वजा के साथ सजाया गया और मठ मंदिर से बाजे गाजे और आतिबाजी के साथ रामधुन के साथ शोभायात्रा के रूप में निकाला गया यह शोभायात्रा मठ मंदिर से छिंदवाड़ा चौक, महावीर मढिय़ा, शंकर मढिय़ा, लक्ष्मी नारायण मंदिर होते हुये अयोध्या के लिये रवाना हुआ । इस अवसर पर राईस मिलर्स और व्यापारीगण भी उपस्थित रहे ।
अयोध्या के लिये चांवल का ट्रक रवाना करते समय उपस्थित राईस मिलर्स के सदस्यों ने कहा कि भगवान श्रीराम के दरबार में सिवनी जिले के समस्त हिन्दु समाज की ओर से यह भेंट पहुँच रही है यह हमारे जिले के लिये सौभाग्य का विषय है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button