WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
सिवनी

अंगूर से भरा पिक अप पलटा, राहगीरों में मची अंगूर लूटने की होड़

टायर फटने ने कारण अनियंत्रित होकर पलटा पिकअप वाहन

Seoni 12 March 2025
सिवनी यशो:- बुधवार12 मार्च को दोपहर के समय NH 44 बंडोल बायपास में नागपुर से जबलपुर की ओर जा रहा अंगूर से भरा पिकअप वाहन क्रमांक MH 40 CT 7751 बंडोल बायपास के पास टायर फटने ने कारण अनियंत्रित होकर पलट गया। पिकअप वाहन पलटते ही उसमें भरी अंगूर की पेटियां सड़क पर बिखर गई और अंगूर चारों तरफ बिखर गए। सड़क पर बड़ी मात्रा में बिखरे अंगूर की पेंटिया को देखकर सड़क पर आने जाने वाले राहगीरों लोगों की नियत डोल गई अंगूर लूटने की मच गई होड़
। इस हादसे में वहां चालक परिचालक को मामूली चोट आई है। कुछ समय के पश्चात पर मौके पर बंडोल पुलिस पहुँच गयी थी ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!