WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
व्यापारसिवनी

जमीन खरीदी बिक्री की बदल रही है गाइड लाइन, दावा आपत्ति के दो दिन

Seoni 12 March 2025
सिवनी यशो:- बुधवार 12 मार्च को गाईड लाईन वर्ष 2025-26 के लिए जिले की अचल संपत्तियों के बाजार मूल्य निर्धारण हेतु जिला मूल्यांकन समिति की बैठक कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में समिति के जिला स्तरीय सभी सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक में उप जिला मूल्यांकन समितियां सिवनी, लखनादौन, केवलारी, बरघाट से प्राप्त बाजार मूल्य की अंनतिम दरों के प्रस्तावों का अवलोकन व विश्लेषण कर सर्वसम्मति से पारित किया गया। इसी तरह समस्त उप जिला मूल्यांकन समिति से प्राप्त प्रस्तावों का सूक्ष्मता से परीक्षण व विश्लेषण उपरांत सर्वसम्मति से बाजार मूल्य दरों का समर्थन किया गया। जिसमें अनुमोदित दरों को जिला पंजीयक कार्यालय सिवनी व सम्पदा 2.0 की साईट पर देखा जा सकता है तथा किसी प्रकार की दावा आपतित होने पर आगामी 02 दिवस के भीतर जिला पंजीयक कार्यालय में दावे आपत्ति आमंत्रित किये जाते हैं।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!