सिवनीमध्यप्रदेशराजनीति

बीजारोपण महोत्सव में विधायक दिनेश राय मुनमुन का हरित संदेश

“विकास के साथ पर्यावरण संतुलन आज की सबसे बड़ी जरूरत” – लखनादौन में छात्रों संग लिया हरियाली का संकल्प

Seoni 21 December 2025
सिवनी यशो:- सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन ने रविवार, 21 दिसंबर 2025 को लखनादौन नगर स्थित शासकीय हाई स्कूल मैदान में आयोजित बीजारोपण महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की। यह कार्यक्रम कदम संस्था, लखनादौन द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, जनप्रतिनिधियों एवं पर्यावरण प्रेमियों ने भाग लिया।

बीजारोपण महोत्सव में विधायक दिनेश राय मुनमुन का हरित संदेश
बीजारोपण महोत्सव के दौरान शासकीय हाई स्कूल मैदान लखनादौन में छात्र-छात्राओं को संबोधित करते विधायक दिनेश राय मुनमुन।

कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक श्री राय द्वारा मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

इसके पश्चात संस्था प्रमुख श्रीमती मंजू किशन साहू ने पुष्पगुच्छ भेंट कर अतिथि का स्वागत किया।

“एक पौधा नहीं, आने वाली पीढ़ियों की सांस है”

अपने प्रेरक संबोधन में विधायक दिनेश राय मुनमुन ने कहा कि “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देश को प्रकृति से जोड़ने का नया मार्ग दिखाया है।
उन्होंने कहा—

“हम आज जो पौधा लगाते हैं,

वह केवल हरियाली नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए ऑक्सीजन का बैंक है।

हमारी संस्कृति में वृक्ष देवतुल्य हैं,

शास्त्रों में कहा गया है— एक वृक्ष दस पुत्रों के समान होता है।”

ग्लोबल वार्मिंग से बचाव का सबसे सरल उपाय—पौधारोपण

विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार का उद्देश्य केवल सड़कों और इमारतों का निर्माण नहीं,

बल्कि स्वच्छ, हरित और संतुलित भारत का निर्माण है।

उन्होंने चेताया कि ग्लोबल वार्मिंग और बढ़ते तापमान से बचने का एकमात्र स्थायी समाधान पौधारोपण है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं व नागरिकों से आह्वान किया कि –

आगामी मानसून में कम से कम पांच पौधे अवश्य लगाएं और उनका संरक्षण अभिभावक की तरह करें।

छात्रों को किया गया सम्मानित

कार्यक्रम के अंत में बीजारोपण से पौधा तैयार करने वाले छात्र-छात्राओं को विधायक श्री मुनमुन के हाथों पुरस्कार वितरित किए गए।

कार्यक्रम में मातृशक्ति, पर्यावरण प्रेमी, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

https://c4scourses.in/agriculture/beej-utsav/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!