धर्ममध्यप्रदेशसिवनी

बाल रूप हनुमान मंदिर सहित अन्य मंदिरों में धूमधाम से मनाई जाएगी हनुमान जयंती

 सिवनी यशो:- जिले में हनुमान जयंती के अवसर पर हनुमान मंदिरों में अनेक प्रकार के आयोजन किए गए है और पूरे जिले में हनुमान जयंती धूमधाम और श्रद्धा भक्ति के साथ मनाई जा रही है।

बाल रूप हनुमान मंदिर सहित अन्य मंदिरों में धूमधाम से मनाई जाएगी हनुमान जयंती - Seoni News

सिवनी नगर मुख्यालय के प्रतिष्ठित बाल रूप हनुमान मंदिर में अनेक प्रकार के आयोजन किए गए हैं । हनुमान जी का पूजन यहां प्रातः 5:00 बजे से प्रारंभ होगा। आयोजन समिति द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार प्रातः 5:00 बजे मंदिर के गर्भ ग्रह में अभिषेक पूजन एवं हनुमान जी का चोला श्रृंगार किया जाएगा
चोला सिंगार के पश्चात प्रातः 8:00 बजे आरती होगी, इसके पश्चात मंदिर समिति द्वारा प्रातः 9:00 बजे शुक्रवारी स्थित राम मंदिर पहुंचकर राम दरबार का पूजन किया जाएगा।
 हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर समिति द्वारा भव्य और दिव्या आयोजन किए गए हैं समिति द्वारा दोपहर 12:00 बजे मंदिर में स्थापित भगवान गणेश, बाल रूप श्री हनुमान, श्री काल भैरव, शिवलिंग के रूप में स्थापित भगवान भोलेनाथ एवं मंशा पूर्ण पंचमुखी हनुमान का स्वर्ण एवं रजत आभूषणों से आकर्षक श्रंगार किया जाएगा।
इसके इसके पश्चात दोपहर 12:30 बजे से हवन किया जाएगा। दिनभर भजन पूजन के पश्चात शाम 6:00 बजे से विशाल भंडारा आयोजित कर भक्तों को प्रसाद वितरण किया जाएगा तथा रात्रि 9:00 बजे से संगीत भजन का आयोजन किया गया है ।
मंदिर समिति ने समस्त भक्तजनों से अधिक से अधिक संख्या में परिवार सहित समस्त आयोजनों में शामिल होने का आग्रह किया है।
नगर में इस आयोजन के साथ ही महावीर मढिया, श्री राम मंदिर समिति महाबलीपुरम सहित अन्य हनुमान मंदिरों एवं राम मंदिरों में हनुमान जयंती पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए है । इसी तरह पूरे जिले में हनुमान जयंती के अवसर पर विविध कार्यक्रम आयोजित हुए हैं

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button