देश विदेशमध्यप्रदेशसिवनी

बोर्ड परीक्षा पांचवी एवं आठवी का परीक्षा परिणाम घोषित

पांचवी का 90.97 प्रतिशत एवं आठवी का 87.71 प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम

सिवनी यशो:- राज्य शिक्षा केंद्र मध्य प्रदेश ने आज, कक्षा 5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए छात्र नीचे बताए तरीकों से अपना रिजल्ट देख सकेंगे। इन दोनों परीक्षाओं में करीब 24 लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे।
कक्षा पांच का परीक्षा परिणाम 90.97 प्रतिशत रहा जबकि कक्षा आठवी का परीक्षा परिणाम 87.71 प्रतिशत रहा
5वीं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 6 से 13 मार्च और कक्षा 8वीं की वार्षिक परीक्षाएं 6 से 14 मार्च तक आयोजित की गई थीं। कक्षा पांचवी 90.97 फीसदी रहा है। इसमें सरकारी स्कूल का 91.53 और निजी स्कूल का परीक्षा परिणाम 90.18 फीसदी रहा है। मदरसों का परिणाम 73.26 फीसदी रहा है। कक्षा आठवीं का रिजल्ट 87.71 फीसदी रहा है। सरकारी स्कूल का 86.22 फीसदी प्रायवेट स्कूल 90.60 फीसदी और मदरसा के 67.40 फीसदी छात्रों ने बाजी मारी है। छात्र अपना परीक्षा परिणाम
वेबसाइटhttps://www.rskmp.in/BoardExam/Result24/StudentResult.aspx पर देख सकते है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button