WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
धर्ममध्यप्रदेशमनोरंजनराजनीतिसिवनी

शनि मंदिर में हरियाली तीज महोत्सव 14 अगस्त को

सावन के झूले एवं गीतों से सराबोर मातृशक्ति के गरिमामय कार्यक्रम में सांसद श्रीमती भारती पारधी एवं सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन की रहेगी उपस्थिती

सिवनी यशो:- सावन के पवित्र माह में सौंदर्य प्रेम एवं अपनत्व के प्रतीक पर्व हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन 14 अगस्त बुधवार को दोपहर 12 बजे से शाम 05 बजे तक श्री सिद्ध शनिधाम पलारी टेकरी के मनोरम स्थान में किया गया है । कार्यक्रम में बालाघाट सांसद श्रीमती भारती पारधी एवं सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन की गरिमा उपस्थिती में मातृशक्ति के लिये श्रवण मास के विशेष आकर्षक कार्यक्रमों के साथ ही एक पेड़ माँ के नाम कार्यक्रम का आयोजन भी किया जायेगा ।

कार्यक्रम की आयोजिका श्रीमती रूकमणी सनोडिया ने बताया कि मातृशक्ति के विशेष महत्व के पर्व हरियाली तीज महोत्सव पर बहनों के सोलह सिंगार, हाथो में मेंहदी के साथ सावन के झूलों के साथ मनोरम शनिधाम टेकरी के प्राकृतिक आनंद के मध्य राधकृष्ण की मनोहारी झांकी समक्ष आकर्षक मनोरंजक खेल एवं सावनी गीतों की मधुरता वाले इस गरिमामय कार्यक्रम में हमारी सांसद बहिन श्रीमती भारती पारधी जी एवं सिवनी विधायक की दिनेश राय मुनमुन की उपस्थिती रहेगी । इस कार्यक्रम को बेहद आकर्षक और यादगार बनाने के लिये शनिधाम ट्रस्ट के सदस्यों ने समस्त सामाजिक संगठन की बहने सादर आमंत्रित है । श्रीमती रूकमणी सनोडिया ने बताया कि सावन मास के इस कार्यक्रम के अंत में भगवान शनिदेव की आरती, पुस्कार वितरण एवं महाप्रसाद का वितरण होगा ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!