छिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीति

जिले में बढेगी स्वास्थ्य सुविधायें…. सांसद ने तीन उपस्वास्थ्य केन्द्र का किया भूमिपूजन

Chhindwara 10 January 2025
छिंदवाड़ा यशो:- सांसद ने मोहखेड़ विकासखंड के अंतर्गत 1 करोड़ 95 लाख की लागत से बनने वाले तीन उपस्वास्थ्य केंद्र का भूमिपूजन किया जिसमें महलपुर में 65 लाख, देवगढ़ में 65 लाख और बदनूर में 65 लाख की लागत से उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण होगा भूमिपूजन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद श्री बंटी विवेक साहू ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वास्थ्य को लेकर नए आयाम स्थापित किए उन्होंने गरीबों के इलाज की चिंता की है और आयुष्मान भारत योजना लाकर 5 लाख तक का मुफ्त इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई हैं ।

 सांसद ने कहा कि छिंदवाड़ा और पांढुरना क्षेत्रफल की दृष्टि से बड़ा जिला है जिसमें आदिवासी भाई बहन रहते हैं, दूरस्थ गांव के लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधा मिले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं उपस्वास्थ्य केंद्र की आवश्यकता है इसको लेकर मुख्यमंत्री जी से मिला,पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा 82 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और उप स्वास्थ्य केंद्र मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी ने छिंदवाड़ा पांढुर्णा जिले में स्वीकृत किए हैं, और लगातार स्वास्थ्य की सुविधा बढ़ाने का काम किया जा रहा है। सांसद ने कहा कि मेडिकल कॉलेज के लिए मुख्यमंत्री जी ने 100 करोड रुपए दिए हैं और आगे भी राशि उपलब्ध कराई जा रही है। सांसद ने कहा कि बहुत जल्द ही हॉस्पिटल बनकर तैयार हो जाएगा जिसमें सभी बीमारियों का इलाज होगा सांसद ने उपस्वास्थ्य केंद्र बनने से अब क्षेत्र के लोगों को बाहर नहीं जाना पड़ेगा। स्वास्थ्य सुविधाएं यहीं उपलब्ध होगी।

स्कूल की बाउंड्रीवॉल बनाने सांसद ने दिए एक लाख

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महलपुर सभा मंच पर टीन शेड लगाने एवं शाला परिसर में बाउंड्री वॉल बनाने के लिए प्राचार्य की मांग पर सांसद बंटी विवेक साहू ने एक लाख रुपए दिए जाने की घोषणा की।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!