छिंदवाड़ादेश विदेशबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

रीवा – पुणे एक्सप्रेस को सिवनी होकर चलाने एवं पेंच व्हेली को नैनपुर तक बढ़ाने की मांग

पूर्व सांसद डां. बिसेन ने पूर्व पत्रों का हवाला देते हुये केन्द्रीय रेलमंत्री के समक्ष रखी मांग

Seoni 31 May 2025
सिवनी यशो:- रेलवे बोर्ड द्वारा नई सवारी गाड़ी संख्या 20151/20152 रीवा पुणे एक्सप्रेस (Rewa Pune Express) के परिचालन के जारी निर्देश के परिपेक्ष्य में केन्द्रीय रेल मंत्रालय द्वारा अनुमति प्रदान करने पर पूर्व सांसद डां. ढालसिंह बिसेन ने केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त करते हुये उन्हें भेजे गये पत्र में इस नई साप्ताहिक ट्रेन को नियमित कर सप्ताह में तीन या चार दिन सिवनी होकर एवं सप्ताह के तीन या चार दिन बालाघाट होकर चलाये जाने की मांग की है । जब तक यह ट्रेन नियमित नहीं की जाती तब तक आल्टरनेट सिवनी एवं बालाघाट होकर चलायी जाये । डां. बिसेन ने पूर्व में की गयी पेंचव्हेली ट्रेन को नैनपुर तक बढाने की मांग को स्वीकृत करने का भी आग्रह किया है ।पूर्व सांसद डां. बिसेन द्वारा रेल मंत्री श्री वैष्णव को प्रेषित पत्र में उल्लेख किया गया है कि बालाघाट संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सिवनी जिले में सिवनी छिंदवाड़ा जिले की सीमा पर पेंच नेशनल पार्क है तथा बालाघाट जिले में बालाघाट मण्डला जिले की सीमा पर कान्हा नेशनल पार्क है । साथ ही छिंदवाड़ा एक बड़ा एवं प्रमुख व्यसायिक शहर है एवं यहां पर कोल माईन्स है जहां देश के सभी हिस्से के लोग निवास करते हैं। इस क्षेत्र से कोई लंबी दूरी की रेल सेवाएं न होने से पर्यटकों एवं आमजनों को आवागमन के लिये काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ता है । वर्तमान में गोंदिया से पुणे के बीच आधा दर्जन से अधिक सवारी गाडिय़ा चलाई जा रही है और अभी इस रूट पर बहुत अधिक कन्जप्शन रहता है। यदि इस नवीन प्रस्तावित गाड़ी को साप्ताहिक न कर प्रतिदिन किया जाकर सप्ताह में 3/4 दिन नैनपुर, बालाघाट, गोंदिया, नागपुर होकर एवं सप्ताह में 3/4 दिन नैनपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा, नागपुर होकर चलाया जा सकता है ।

पत्र में उल्लेख किया गया है कि वर्तमान में नैनपुर से सिवनी, छिंदवाड़ा, नागपुर रूट जो नया बना है इस रूट पर ज्यादा सवारी गाडिय़ां नही चल रही है और ट्रैक खाली ही रहता है। यदि इस नवीन प्रस्तावित रीवा पुणे एक्सप्रेस का रीवा से जबलपुर, नैनपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा, नागपुर होकर पुणे के लिए चलाया जाता है तो इससे सिवनी, छिंदवाड़ा जिले की सीधी संपर्कता अन्य महानगरों से होगी एवं पेंच आने वाले पर्यटकों को इसका लाभ मिलेगा। डां. बिसेन ने इस ट्रेन के नियमित नहीं किये जाने तक यह मांग रखी है कि इस ट्रेन के सप्ताह में 2 फेरे किये जाकर एक फेरा रीवा से जबलपुर, नैनपुर, बालाघाट, गोंदिया, नागपुर के रास्ते एवं एक फेरा रीवा से जबलपुर, नैनपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा, नागपुर के रास्ते पुणे के लिए चलाया जाये।

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को लिखे पत्र में डां. बिसेन ने अपने पूर्व पत्रों का हवाला देते हुये इंदौर से सिवनी के बीच चलायी जा रही पेंचव्हेली फास्ट पेसेंजर को नैनपुर तक बढ़ाने का पुन: आग्रह करते हुये ध्यान आकृष्ट किया है कि पेंच व्हेली ट्रेन सुबह पाँच बजे सिवनी आने के बाद प्रात: 5:30 बजे बैतूल के लिये रवाना हो जाती है । बैतूल से लौटकर यह ट्रेन छिंदवाड़ा तक ही आती है और वहीं से इंदौर के लिये रवाना होती है। सिवनी से इंदौर भोपाल जाने वालो को छिंदवाड़ा से यह ट्रेन पकडऩा पड़ती है जिससे उन्हें असुविधा होती है । यदि इस ट्रेन को नैनपुर तक बढ़ा दिया जाता है तो सिवनी ही नहीं बालाघाट एवं मंडला जिले को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा । साथ ही डां. बिसेन ने पेंच व्हेली में एसी थर्ड के एक कोच की बजाय और कोच बढ़ाये जाने की मांग की है । उन्होंन सुझाव दिया है कि नैनपुर से सुबह जो छिंदवाड़ा के लिये पेसेंजर ट्रेन चलती है उसे बैतूल तक बढ़ाया जा सकता है क्योकि यह ट्रेन प्रात: 9:30 बजे छिंदवाड़ा पहुँचने के बाद दिन भर वहाँ खड़ी रहती है । डां. बिसेन ने पत्र में नागपुर से दिल्ली के लिये व्हाया छिंदवाड़ा सिवनी नैनपुर होकर एक ट्रेन चलाने की भी मांग रखी है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!