सिवनी
क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता संजय शुक्ला उर्फ बबलू पंडा ने मानव सेवा की अनोखी मिसाल पेश की है। किसी भी अंतिम संस्कार में उनकी सक्रिय भूमिका सहज ही देखी जा सकती है।

लखनादौन यशो :- क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता संजय शुक्ला उर्फ बबलू पंडा ने मानव सेवा की अनोखी मिसाल पेश की है। किसी भी अंतिम संस्कार में उनकी सक्रिय भूमिका सहज ही देखी जा सकती है।
आज के समय में पारंपरिक विधि से अंतिम संस्कार करना काफी महंगा होता जा रहा है, लेकिन बबलू पंडा असहाय, गरीब और लावारिस लाशों का अंतिम संस्कार पूरी श्रद्धा से मुफ्त में करते हैं। जो लोग सक्षम होते हैं, वे खर्च की राशि लौटा देते हैं, बाकी खर्च वह स्वयं वहन करते हैं।
अब तक बबलू पंडा लगभग 1000 अंतिम संस्कार कर चुके हैं। उनका यह निःस्वार्थ सेवा कार्य समाज में मानवीय संवेदनाओं और करुणा का अद्भुत उदाहरण है।



