मध्यप्रदेशसिवनी

जिले के 81 केन्द्रों पर शांतिपूर्ण हुई हायरसेकेण्डरी अंग्रेजी परीक्षा

9876 परीक्षार्थी रहे उपस्थित, नकल का एक भी मामला नहीं

Seoni 10 February 2026

सिवनी यशो:- माध्यमिक शिक्षा मण्डल मध्यप्रदेश, भोपाल द्वारा आयोजित
हाईस्कूल/हायरसेकेण्डरी मुख्य परीक्षा वर्ष 2025-26 के अंतर्गत
जिले के कुल 84 परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षाएं
10 फरवरी से 07 मार्च 2026 तक
प्रातः 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जा रही हैं।

इसी क्रम में मंगलवार 10 फरवरी को हायरसेकेण्डरी परीक्षा के अंतर्गत
अंग्रेजी विषय की परीक्षा जिले के
81 परीक्षा केन्द्रों पर
व्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण रूप से सम्पन्न हुई।

परीक्षा में कुल 9975 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से
9876 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि
99 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए।
परीक्षा के दौरान नकल प्रकरण शून्य रहा।

जिला स्तर पर कंट्रोल रूम सक्रिय

जिला शिक्षा अधिकारी सिवनी ने बताया कि परीक्षा वर्ष 2025-26 के लिए
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, सिवनी में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।
कंट्रोल रूम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सिवनी के
नोडल अधिकारी प्रतिनिधि के रूप में संदीप ठाकुर एवं
श्री शिवम यादव (ई-गवर्नेंस सिवनी) तैनात रहे।

जिलास्तरीय एवं विकासखण्ड स्तरीय निरीक्षण

परीक्षा की निगरानी हेतु गठित जिलास्तरीय दल में
एस.एस. कुमरे (जिला शिक्षा अधिकारी),
आर.पी. पाटिल (सहायक संचालक),
श्रीमती सुनीता ओसवाल (प्राचार्य) एवं
श्रीमती प्रतिक्षा मानगडे द्वारा
सी.एम. राइज शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय घंसौर,
शासकीय कन्या उ.मा.वि. घंसौर,
शासकीय उ.मा.वि. भिलाई एवं
शासकीय उ.मा.वि. मेहता का निरीक्षण किया गया।

इसके साथ ही विकासखण्ड स्तरीय उड़नदस्ता दलों द्वारा अपने-अपने विकासखण्डों के
परीक्षा केन्द्रों का सघन निरीक्षण किया गया, जहां सभी केन्द्रों पर
परीक्षा निर्विघ्न एवं सुचारु रूप से संचालित पाई गई।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!