सिवनी

जन शिक्षक संघ का प्रतिनिधि मंडल अपनी समस्याओं को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी सौंपा ज्ञापन

   सिवनी यशो:- प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत जनशिक्षकों के क्रमोन्नत आदेेश शीघ्र जारी कराए जाने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी सिवनी को बुधवार को राज्य शिक्षक संघ,जनशिक्षक संघ, एवम् आजाद अध्यापक संघ ने मिलकर ज्ञापन दिया ।

प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत जनशिक्षक (माध्यमिक शिक्षक) के क्रमोन्नत आदेेश कई वषों से जारी नही किए गए हैं जिसके कारण जनशिक्षको को प्रतिमाह 4 से 5 हजार रूपए कम मिल रहे हैं।
डीपीसी कार्यालय से सभी जनशिक्षको की क्रमोन्नत फाइल जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा होने के बाद भी क्रम्मोन्नत फाइल जेडी कार्यालय से अनुमोदन न होने के कारण क्रमोन्नत वेतनमान का लाभ नही मिल रहा है।
इन्ही सब समस्यायों को लेकर आज जिला जनशिक्षक संघ के अध्यक्ष रामकृष्ण दुबे के साथ साथी जनशिक्षकों ने मिलकर ज्ञापन सौंपा। जिला शिक्षा अधिकारी ने शीघ्र कार्यवाही कराए जाने के लिए आश्वासन दिया।

ज्ञापन देने के लिए राज्य शिक्षक संघ के अध्यक्ष विपणेश जैन, जिला जनशिक्षक संघ अध्यक्ष रामकृष्ण दुबे, आजाद अध्यापक संघ के अध्यक्ष कपिल बघेल,गजेन्द्र बघेल,कार्यकारी अध्यक्ष बृजमोहन बघेल, ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश नेमा, कमलेश परिहार, विनोद कुमार डहेरिया आदि जनशिक्षक उपस्थित रहे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!