सिवनी यशो:-भारत सरकार के गृह मंत्री अमित शाह द्वारा हिट एंड रन कानून इसीलिये लाया गया है ताकि चालक दुर्घटना के बाद भाग न सकें इसीलिये नहीं लाया गया है कि चालक पिट जायें वो अपना बचाव न कर सकें. आत्मरक्षा का अधिकार तो कानून में पहले से निहीत है. चालक परिचालक कल्याण संघ कानून को गलत अर्थों में ले रहे हैं और कांग्रेस बजाये तथ्यों को स्पष्ट करने के देशवासियों को भड़काने का काम कर रही है जिससे कि हड़ताल लंबी खिचे और देश का नुकसान हो।
उक्ताशय की बाद महाकौशल विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष नरेश दिवाकर द्वारा कांग्रेस की विज्ञप्ति का जवाब देते हुए कही गयी है. श्री दिवाकर ने कहा कि अभी अगर कोई वाहन दुर्घटना होती है तो पुलिस 279, 337, 338 और 304 (ए) के तहत मामला कायम करती है. इनमें 6 माह से दो साल तक की सजा है. यह कानून अंग्रेजों को समय बनाया गया था क्योंकि ब्रिटिश काल में कारें अंग्रेजों के पास हुआ करती थी. अंग्रेज कार में चलते थे और उनकी कार की चपेट में आने से हिन्दुस्तानी मरते थे तो कानून ऐसा बनाया गया कि अंग्रेजों को सजा न हो. अंग्रेज चूँकि देश में राज करते थे. हम गुलाम थे. अंग्रेज की कार से कोई हिन्दुस्तानी मर भी जाता था तो वे भागते नहीं थे और वे मारने के लिये कार दुर्घटना का सहारा भी नहीं लेते थे जिसे उन्हें मारना होता था सीधे मार देते थे।
देश आजाद होने के बाद कालांतर में स्थिति यह बनी कि इस कानून का लाभ उठाकर लोग हत्याएं करने लगे. किसी को मारना है अगर गाड़ी से उतरकर मारेंगे तो हत्या का मामला बनेगा और गाड़ी में बैठकर मारेंगे गैर इरादतन हत्या का मामला बनेगा., भले ही गाड़ी से ठोकर हत्या इरादे से की गयी पड़ गाड़ी में बैठने के कारण आदमी कानून से बच जाता था।
इस तथ्यो को ध्यान में रखते हुए देश के गृह मंत्री श्री अमित शाह द्वारा हिट एंड रन एक्ट लाया गया है कि अगर आपके वाहन से किसी की हत्या हो जाती है आपका इरादा उसे मारने का नहीं था तो आप भागे न उसे अस्पताल लेकर जायें. अब चालक परिचालक संघ यह कह रहा है कि हम पिट जायेंगे तो एक्ट यह नहीं कहता है कि चालक अपना बचाव न करें. यदि स्थिति ऐसी है की भीड़ लग गयी है चालक परिचालक पिट सकते हैं तो वे नजदीकी पुलिस स्टेशन में जाकर आत्मसर्पण कर दें वहाँ के प्रभारी को बता दें कि जो एक्सीडेंट हुआ है वह उन्हीं से हुआ है. जब वे भागेंगे नहीं तो हिट एंड रन एक्ट के तहत मामला ही कायम नहीं होगा।
श्री दिवाकर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में बड़े से बड़े वकील हैं जो राम को काल्पनिक साबित करने के लिये सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई लड़ते हैं पर जब देश में लोगों के भले के लिये कोई कानून बनता है तो बजाये वे लोगों को समझाने के प्रयास करते हैं कि लोग हड़ताल पर चले जाये और देश का नुकसान हो. कांग्रेस ने नोटबंदी को गलत बताया. कांग्रेस ने कहा देश बरबाद हो जायेगा. देश तो बरबाद हुआ पर पाकिस्तान. जावेद खनानी जो कि 40 हजार करोड़ रूपये की नकली भारतीय मुद्र भारत में डाल चुका था बरबाद हो गया उसने आत्महत्या कर ली. अब कांग्रेसी किसे अपना देश मानते हैं उन्हें किसके बरबाद होने की चिंता थी यह देश को समझना चाहिये।



