WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

विधायक दिनेश राय मुनमुन ने स्टेडियम में जिम के लिए बनाये गये नवनिर्मित डोम का शुभारंभ किया

सिवनी यशो:- स्टेडियम मैदान सिवनी में मंगलवार 02.01.2024 को प्रात: 8:00 बजे जिम में व्यायाम करने वाले खिलाडिय़ों के लिये निर्मित डोम दनेश राय (मुनमुन) विधायक सिवनी ने फीता काटकर एवं बजरंगबली जी की पूजा अर्चना कर समर्पित किया। इस अवसर पर स्टेडियम के पदाधिकारी शरद अग्रवाल,नरेन्द्र ठाकुर, संजय बंसल, सुनील मालू,अजय वच्छानी ,ललित अग्रवाल, राहुल नायक, विनोद जैन(मुन्ना), श्रीमति शिवानी ताराम, प्रवीणचंन्द्र भूरा, नारायण बिसेन खेल विभाग ने मुख्य अतिथि दिनेश राय का पुष्पहार से स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि डोम का निर्माण स्टेडियम में व्यायाम करने के लिये आने वाले विभिन्न गणमान्य नागरिकों के सहयोग से कराया गया है। उद्घाटन समारोह में सामिल 400 बालक बालिका खिलाडिय़ों के लिए गरम-गरम पोहा जलेबी की व्यवस्था दिनेश राय मुनमुन विधायक के द्वारा की गई थी। इस मौके पर श्री दिलीप सच्चानी के द्वारा राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत गीत की प्रस्तुति की गई। इस अवसर पर अजय पांण्डे (बाबा) अध्यक्ष जनभागीदारी समिति पी.जी.कॉलेज सिवनी ,श्रीमति स्वेता मिश्र, देवेन्द्र ठाकुर,दिलीप सच्चानी एवं उनके स्टेडियम गु्रप के समस्त साथी, हरीश रावलानी पत्रकार लोकमत एवं पुलिस आरक्षक का प्रशिक्षण दे रहे प्रशिक्षक मनोज यादव एक्स-आर्मी मेन, दिनेश विश्वकर्मा, शुभम बघेल, नितिन चौधरी एवं उनके ग्रुप के प्रशिक्षणार्थी भारी संख्या उपस्थित रहे।
इस अवसर पर माननीय श्री दिनेश राय विधायक जी द्वारा निकट भविष्य में जिम की सामग्री स्टेडियम में उपल्ब्ध कराने की घोषणा भी की। कार्यक्रम के अंत में सभी के प्रति आभार एम.के.नेमा सचिव सिवनी स्टेडियम समिति द्वारा प्रकट किया गया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!