सिवनी
Trending

कान्हीवाड़ा में स्मार्ट मीटरों के विरोध में 4 अगस्त को विशाल जन आंदोलन

गाँव-गाँव से जुटेगी आम जनता, गैर-राजनीतिक शांतिपूर्ण प्रदर्शन का ऐलान

Seoni 23 July 2025

कान्हीवाड़ा यशो:- स्मार्ट मीटर की बढ़ती शिकायतों और बिजली बिलों में बेतहाशा वृद्धि को लेकर अब आम जनता मैदान में उतरने को तैयार है। आगामी 4 अगस्त, सोमवार को कान्हीवाड़ा में एक विशाल जन आंदोलन का आयोजन किया जा रहा है।

यह भी पढ़े :-“किसान बचेगा, तभी देश बचेगा!”- जनसमस्याओं पर कांग्रेस का तीखा प्रदर्शन

खास बात यह है कि यह प्रदर्शन पूरी तरह गैर-राजनीतिक और शांतिपूर्ण होगा, जिसका नेतृत्व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, सरपंच और ग्रामीण खुद करेंगे।

ग्राम पंचायत सभागार में बनी रणनीति

इस आंदोलन की रणनीति गत दिवस कान्हीवाड़ा ग्राम पंचायत सभागार में आयोजित बैठक में तय की गई। बैठक में आसपास की कई ग्राम पंचायतों के सरपंच, पंच, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल हुए।

सर्वसम्मति से तय किया गया कि यह विरोध प्रदर्शन शांति और अनुशासन के साथ प्रशासन के समक्ष आम जनता की समस्याओं को रखेगा।

ग्रामीणों की नाराज़गी – “स्मार्ट मीटर नहीं, स्मार्ट लूट है”

स्थानीय लोगों का कहना है कि जब से स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं, बिजली बिलों में अकल्पनीय बढ़ोतरी हो गई है।

उपभोक्ताओं का आरोप है कि मीटर की रीडिंग में पारदर्शिता नहीं है और कई मामलों में यह गलत रीडिंग दिखा रहे हैं। नागरिकों की प्रमुख मांग है कि:

खराब स्मार्ट मीटरों को तत्काल बदला जाए, रीडिंग की पारदर्शी प्रक्रिया लागू की जाए,उपभोक्ताओं को बिल का विवरण स्पष्ट रूप से दिया जाए

यह लड़ाई हक़ की है, राजनीति की नहीं

आयोजकों ने साफ शब्दों में कहा कि यह आंदोलन किसी भी राजनीतिक पार्टी से जुड़ा हुआ नहीं है। यह आम जनता का लोकतांत्रिक स्वरूप में हक़ की लड़ाई है।

आयोजकों ने सभी वर्गों से – युवा, महिलाएं, बुजुर्गों – बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील की है ताकि यह विरोध एकजुट और असरदार बन सके।

संभावित चेतावनी – मांगें न मानी गईं तो होगा ज़िला मुख्यालय घेराव

जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने चेताया है कि यदि 4 अगस्त को प्रशासन ने कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं की, तो वे इस आंदोलन को अगले चरण में ले जाकर जिला मुख्यालय सिवनी तक ले जाने के लिए बाध्य होंगे।

 4 अगस्त को कान्हीवाड़ा बनेगा जनजागृति का केंद्र

यह आंदोलन अब सिर्फ स्मार्ट मीटर विरोध तक सीमित नहीं, बल्कि यह साबित करेगा कि अगर जनता संगठित हो, तो किसी भी व्यवस्था में लोकतांत्रिक बदलाव संभव है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!