सिवनी यशो :- वरिष्ठ कांग्रेस नेता आशुतोष वर्मा के निधन का समाचार सुनते ही बालाघाट सिवनी सांसद डाँ.ढालसिंह बिसेन तुरंत बिसेन मल्टी स्पेशिलिटी हास्पिटल पहुँचे अपने मित्र देखकर का शोकाकुल हो गये । डाँ. बिसेन ने श्री वर्मा के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुये कहा कि उन्होंने अपना एक घनिष्ट पारिवारिक मित्र खो दिया है यह उनकी व्यक्तिगत अपूर्णिय क्षति है । डाँ. बिसेन ने ईश्वर से दिवंगत वर्मा की आत्मा को शांति प्रदान करने और अपने श्री चरणो में स्थान प्रदान करने तथा शोकाकुल परिवार को गहन दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है ।





