WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनीहेल्थ

वरिष्ठ इंका नेता आशु भैया अब नहीं रहे हमारे बीच

 

अंतिम यात्रा सोमवार को प्रात: 10 बजे उनके निज निवास अंबिका सदन से निकलेगी

 

    सिवनी : – प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ इंका नेता 71 वर्षीय आशुतोष वर्मा (आशु भैया ) का आज शनिवार प्रात: 8:00 बजे ह्रदय गति रूक जाने से दुखद निधन हो गया है श्री वर्मा का अंतिम यात्रा सोमवार 18 मार्च को प्रात: 10:00 बजे उनके निज निवास अंबिका सदन पालीटेक्निक कालेज के पीछे बारापत्थर से कटंगी रोड स्थित मोक्षधाम के लिये प्रस्थान करेगी श्री वर्मा अपने पीछे पत्नि सहित एक पुत्र एवं पुत्री, भाईबहिन एवं भतीजा तथा नातीपोतो से भरा पूरा परिवार शोककुल छोड़ गये है  

 

    आशु भैया के नाम से पहचाने जाने वाले आशुतोष वर्मा की राजनैतिक पृष्ठिभूमि कांग्रेस की रही है श्री वर्मा ने अपना राजनैतिक सफर छात्र राजनीति से प्रारंभ कि या था वर्ष 1977 और 1980 के मध्य वे युवक कांग्रेस के जिला सहित प्रदेश स्तर तक के विभिन्न पदों का उन्होंने बखूबी निर्वाहन किया इस दौरान तत्कालीन प्रदेश युवक कांग्रेस अध्यक्ष दिग्विजय सिंह के साथ भोपाल में जनता सरकार के विरूद्ध किये गये आंदोलन में वे जेल भी गये इसी दौरान उन्होंने सिवनी में भी युवक कांग्रेस का झंडा बुलंद करते हुये अनेक आंदोलन किये और गिरफ्तारी दी इसी कार्यकाल में श्री वर्मा ने एल एल बी की उपाधि भी हासिल कर ली थी तथा अपने पिता प्रसिद्ध सिविल लायर ओपी वर्मा के साथ प्रक्टिस भी की

 

दिवंगत श्री वर्मा वर्ष 1988 से जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री नियुक्त किये गये उस समय जिला कांग्रेस कमेटी में एक ही महामंत्री हुआ करता था, उन्होंने तीन टर्म इस दायित्व का कुशलता के साथ निर्वाहन किया राजनैतिक क्षेत्र में सक्रियता एवं कांग्रेस के प्रति समर्पण को देखते हुये पार्टी द्वारा वर्ष 1993 एवं 1998 के विधानसभा चुनाव में इन्हें सिवनी विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया गया वे कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रशिक्षक भी रहे सन 2013 में उन्हें प्रदेश प्रतिनिधि का दायित्व भी सौंपा गया वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष थे

 

श्री वर्मा की साहित्यिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में गहरी रूचि थी, उन्होंने इस क्षेत्र से जुड़े साथियों एवं पत्रकार मित्रों के साथ मिलकर सदभाव नामक एक संस्था का गठन 1997 में किया इस संस्था द्वारा प्रतिवर्ष जिले की गंगा जमनी तहजीब के अनुरूप किया जाने वाला कवि सम्मेलन आज भी लोगो की सुखद स्मृति है इसके अलावा श्री वर्मा के नेतृत्व में जमुनिया (कटंगी) में आई प्राकृतिक आपदा में संस्था द्वारा पीडितो की मदद की गयी, शहीद बिंदू कुमरे की स्मृति को अक्षुण्य बनाये रखने के लिये उनके ग्राम जावरकाठी में एक स्मारक भी बनाया गया इसके अलावा संस्था द्वारा अन्य साहित्यिक गतिविधियों का संचालन भी जारी रहा

 

दिवांगत श्री वर्मा की पत्रकारिता में भी प्रारंभ से रूचि रही है वर्ष 1985 से फ्रीलांसर पत्रकारिता की उन्होंने साप्ताहिक समाचार पत्र दर्पण झूठ बोले का नियमित प्रकाशन भी किया इस समाचार पत्र में जिले की राजनैतिक डायरी लिखा करते थे वह पाठकों के लिये रोचक सामग्री थी

 

     वर्तमान में वे पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्वर्गीय विमल वर्मा द्वारा मेधावी छात्र छात्राओं के सम्मान हेतु गठित दो न्यास केपी वर्मा स्मृति न्यास एवं श्रीमती लक्ष्मी वर्मा स्मृति न्यास के अध्यक्ष थे वे कुछ दिनों से अस्वस्थ्य चल रहे थे आज ह्रदय गति रूक जाने से उनका दुखद निधन हो गया उनके निधन का समाचार सुनते ही उनके स्नेहीजनो, शुभचिंतको, समर्थको एवं राजनैतिक मित्रों और साथियों में शोक की लहर छा गयी

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!