यहाँ भी शराब की दुकान खुलेगी तो, गौरवशाली शैक्षणिक संस्थानों की गरिमा हो जायेगी नष्ट
क्षेत्रीय जनसमुदाय ने जताया तीव्र विरोध कहा प्रशासन नहीं मानेगा तो होगा उग्र आंदोलन
Seoni 26 March 2025
सिवनी यशो:- सिवनी नगर के उपनगरीय क्षेत्र भैरोगंज में नवीन शराब की दुकान खुलाना प्रस्तावित है, यहाँ शराब की दुकान खुलने की जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय जन समुदाय में भारी आक्रोश का वातावरण निर्मित हो गया । क्षेत्रीय व्यक्तियों ने बुधवार को आबकारी कार्यालय पहुंचकर शराब दुकान खुलने का विरोध जताया और अपनी अपत्ति दर्ज कराते हुये शराब दुकान खुलने के विरोध में ज्ञापन सौंपा । आबकारी अधिकारी को दिये गये ज्ञापन में क्षेत्रीय जनों ने उल्लेख किया है कि यह क्षेत्र सनातनी परंपरा को मानने वाला बहुत ही धार्मिक क्षेत्र है तथा शहर की बड़ी प्रतिष्ठित और पुराने शासकीयय एवं अशासकीय शैक्षणिक संस्थान है, जहाँ विद्यार्थी वर्ग अध्ययन के साथ साथ इसी क्षेत्र में निवास भी करते है । विरोध जातने पहुँचे व्यक्तियों ने कहा कि इस क्षेत्र में शराब दुकान खुलेगी तो गौरवशाली शैक्षणिक संस्थानों की गरिमा नष्ट हो जायेगी प्रशासन को गंभीरता से इस बारे विचार करना चाहिये और खोलना ही है तो इस क्षेत्र में शैक्षणिक गतिविधियों को बढ़ाने वाले संस्थान खोले जाये ।
ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि शासन की महत्वाकांक्षी शैक्षणिक गतिविधियों को संचालित करने वाले शैक्षणिक संस्थान जैसे उत्कृष्ट विद्यालय, महारानी लक्ष्मी बाई कन्या विद्यालय, प्रधानमंत्री एक्सीलेंश कालेज, सहित अन्य गौरवशाली निजी शैक्षणिक संस्थान इस क्षेत्र में स्थापित होने के साथ फॉरेस्ट ऑफिस, स्ओडियम, पुलिस लाईन, पुलिस ग्रांउड एवं अन्य सरकारी विभाग के कार्यालय संचालित है ।
क्षत्र वासियों ने कहा कि इसके साथ ही इस क्षेत्र में व्यापक आस्था से जुडे मंदिर जैसे महामाया मंदिर, ज्वाला देवी मंदिर, काली माता मंदिर, सिंधी कैंप वाली माताजी श्री हनुमान मंदिर, श्री राममंदिर, श्री भैरवनाथ मंदिर, श्री गणेश मंदिर, श्री हनुमान व्यायाम शाला, जैन मंदिर जैसे सिद्ध देवी देवताओं के स्थल होने के कारण सिवनी नगर एवं जिले वासियो का आकर्षण एवं आवागमन को केन्द्र बना हुआ रहता है, और जहां तक रहा सनातन ” कार्य में हमारे भैरव अष्टमी का भंडारा जिसमें भैरोगंज ही नहीं नगर के अन्य लोग भी तन मन धन से सहयोग करते है जिसके कारण यह भंडारा (भैरव अष्टमी) जिले का सबसे बड़ा भंडारा कहलाता है, हमारे भैरोगंज में हर मंगलवार एवं शनिवार को हनुमान मंदिरो में श्री हनुमान चालीसा सुंदरकाड होते ही रहते है और साथ ही साथ काली मंदिर में भी सुंदरकाड होते है ज्वाला देवी मंदिर समिति हाल में ही अपना 81 वा सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा का पाठ संपूर्ण किया है जो निरंतर जारी है ।
इस क्षेत्र के बड़े जनसमुदाय ने चिंता व्यक्त करते हुये कहा है कि यदि शराब की दुकान खुलती है तो दिन प्रतिदिन विवाद लड़ाई झगड़ा एवं छेडकानी जैसी स्थिति निर्मित हो जाएँगी क्योकि भैरोगंज क्षेत्र में विभिन्न ग्रामीणअंचल की छात्र-छात्राएँ किराये से निवास करते हुए अध्ययन कार्य कर रही है वर्तमान में क्षेत्र में शांति की स्थिति है यदि शराब की दुकान स्थित होती है तो क्षेत्र की अशांति भंग हो जायेगी तथा अध्ययनरत विद्यार्थी वर्ग नशे की ओर आकर्षित होगा जो बेहद घातक होगा । ज्ञापन में उल्लेख किया है कि प्रशासन यदि जनभावनाओं के विपरीत निर्णय लेकर शराब दुकान खोलने की अनुमति देता है तो क्षेत्रवासी मजबूरन उग्र आंदोलन करेंगे ।
तहसीलदारों को नोटिस, जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को अर्थदंड






