छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

कमल मर्सकोले को अपार समर्थन,  कार्यकर्ताओं में उत्साह

सिवनी यशो:-बरघाट विधानसभा क्षेत्र में चुनाव की सरगर्मियां बढ़ गई है जैसे जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं वैसे वैसे उम्मीदवार अपने चुनाव प्रचार की गति लगातार बढ़ा रहे हैं, वीरवार को भाजपा प्रत्याशी ने 23 गावों में अपना जनसंपर्क कार्यक्रम करके भाजपा के लिए समर्थन मांगा। कमल मर्सकोले के जनसंपर्क कार्यक्रम को बरघाट विधानसभा में आम जनता से आपार समर्थन मिल रहा है। जिसको देख भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साहित हैं।
ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी ने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाकर फिर से प्रदेश में भाजपा सरकार बनाने के लिए आम जनता से समर्थन मांगा। लाडली बहना योजना के हितग्राहियों को 1250 रुपयों की 6वीं किस्त आने पर लाडली बहनों को बधाई दी। भाजपा सरकार ने ऐसी अनगिनत योजनाएं प्रारंभ की है जिनका एकमात्र लक्ष्य आम जनता को समाज में आर्थिक रूप से मजबूत कर रही हैं।
भाजपा प्रत्याशी का जनसंपर्क कार्यक्रम कलबोडी, बहिरिया, सुकतरा, झिरियाटोला, गंडाटोला, रुखड़, आगरी, पोतलई, थांवरझोड़ी, बाबूटोला, खैररांजी, डूंडायेर, जनावरखेड़ा, डुंगरिया, बाडलपार, तीतरी, मोहगांव, कोटकसा, बुड्डी, विजयपानी, परासपानी, टिकाड़ी रै. माल, कर्माझिरी, बरेलीपर और साल्हे में आयोजित हुई।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button