छिंदवाड़ादेश विदेशधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशव्यापारसिवनी

धनतेरस में बाजार में वर्षा धन

सिवनी यशो:- दीपावली की शुरुआत शुक्रवार से हो गई धनतेरस के दिन शुभ मुहूर्त में खरीदी के साथ 5 दिनी दिवाली पर्व का शुभारंभ हुआ बाजार में खरीदारों की भीड़ देखी गई यातायात भी भीड़ के चलते प्रभावित हुआ । बड़े ज्वेलर्सो के यहाँ खासी भीड़ होने के साथ ज्वेलर्सो की दुकानों पर भी ग्राहकी देखी गयी, ज्वेलर्सो का कहना है कि भीड़ अवश्य थी परंतु धंधा अनुमान के मुताबिक नहीं हुआ केवल मूर्हुत के हिसाब से ग्राहको ने छोटे सामान और सिक्के लिये व्यापारियों को धनतेरस के बाद 11 नवंबर को छोटी दीवाली और 12 नवंबर को दीपावली पर अच्छी ग्रहकी का अनुमान है ।
धनतेरस की ग्राहकी बर्तन कपड़े की दुकानो पर भी अच्छी रही । बिजली की रंग-बिरंगी झलरों की विक्री भी जबरदस्त रही । बुधवारी बाजार शुक्रवारी बाजार 12 पठार क्षेत्र सहित अनेक छोटी गलियों में भी हर तरह इलेक्ट्रॉनिक के साथ मिठाई की दुकानों में भी भीड़ दिखाई दी । मिष्ठानों की दुकानों में इस बार अधिक भीड़ दिखी दुकानों में चांदी की लक्ष्मी जी तांबा एवं पीतल के अलावा स्टील के बर्तन बड़े आकार में लोहते नजर आए दीपक मटके रंगोली के रंग बिरंगी विद्युत सज्जा की छोटी-छोटी दुकानें सजी हुई है इसके अतिरिक्त भी अनेक विशेषता इस बार धनतेरस में देखने को मिली देखा गया कि लोगों ने चीन के बने हुए देव को भी बहिष्कार किया और खिलौने इत्यादि भी लोगों ने स्वदेशी ही अपना में लोगों का कहना है कि इस बार हम सादगी के साथ यह त्यौहार मना रहे हैं साथ ही किसानों का कहना है कि उनकी फसल अभी बिकी नहीं है इस कारण से लोग खरीदी काम कर रहे हैं राय ट्रैक्टर एजेंसी के संचालक संजय राय ने बताया कि इस बार हीरो 47 की मांग बड़ी है वहीं दूसरी ओर टू व्हीलर फोर व्हीलर एवं अन्य वाहनों की भी खरीदी के लिए भारी भीड़ देखी गई इस तरह से लोगों ने धनतेरस पर्व को मनाया उल्लेखनीय की धनतेरस में प्रतिवर्ष करोड़ों रुपए का झाड़ू का व्यवसाय नगर में होता है ऐसा माना जाता है कि धनतेरस के दिन घर में लोग नई झाड़ू लेकर जाते हैं जो शुभ होती है यह इसी तरह व्यापारियों को विश्वास है कि दीपावली के दो दिनों तक बाजार पर भीड़ का आलम बना रहेगा व्यापारियों को उम्मीद है कि इस बार उन्होंने लोगों की आवश्यकता के अनुकूल समान अपनी दुकानों में उपलब्ध करा रखा है और भारी मांग को देखते हुए इलेक्ट्रॉनिक दुकानों में फ्रिज कूलर अलमारी आदि की मांग भी देखी गई इसी तरह लकड़ी के फर्नीचरों की दुकानों में भी मांग को देखते हुए दुकानदारों ने अपनी दुकानों में पर्याप्त सामग्री उपलब्ध कराई थी धनतेरस पर बाजार में हुई धन वर्षा दो दिनों तक बाजार में रौनक की संभावना दीपावली को देखते हुए यातायात हुआ प्रभावित।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button