सुभाष वार्ड उपचुनाव में कांग्रेस ने आरती पियूष शाह पर जताया भरोसा
23 जून को नामांकन से पूर्व निकाली जाएगी नामांकन रैली
Seoni 21 June 2025
सिवनी यशो:- नगरपालिका परिषद सिवनी के वार्ड क्रमांक 11 – सुभाष वार्ड उपचुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने श्रीमती आरती पियूष शाह को अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। इस संबंध में शनिवार को कांग्रेस जनों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में वार्डवासी और कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में सभी ने एकमत होकर श्रीमती आरती शाह को भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया। ज्ञात हो कि श्रीमती शाह सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय रही हैं और पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष डॉ. रमनलाल शाह की पौत्रवधू एवं डॉ. प्रकाश शाह की पुत्रवधू हैं।
23 जून को नामांकन रैली निकाली जाएगी
बैठक में दादू निखिलेन्द्रनाथ सिंह ‘गट्टू दादूÓ ने जानकारी दी कि 23 जून 2025, सोमवार को प्रात: 10 बजे श्वेताम्बर जैन मंदिर के सामने से एक नामांकन रैली का आयोजन किया जाएगा। रैली सुभाष वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए जिला निर्वाचन कार्यालय पहुंचेगी, जहां श्रीमती आरती शाह अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी।
बैठक में उपस्थित प्रमुख जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता
पूर्व पार्षद श्रीमती संगीता योगेन्द्र सोनी, श्रीमती मोना सोनी सक्सेना, श्रीमती मनीषा सिंह, श्रीमती अर्चना त्रिवेदी, श्रीमती प्रतिमा मालू, श्रीमती संयोगिता जैन, श्रीमती पूर्णिमा यादव, श्रीमती प्रकृति भिडे सहित अनेक महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
साथ ही रामकुमार कुल्हाड़ा, अशोक चौबे, योगेन्द्र सोनी, पंकज मालू, ऋषिकांत त्रिवेदी, योगेश भिडे, चंद्रेश जैन, प्रमोद यादव, अवि यादव, विनोद नामदेव, सुमित मिश्रा, देवधर सक्सेना, साकेत नेमा, उमंग शर्मा, अजय सोनी, जयप्रकाश परिहार और मनीष अग्रवाल सहित कई कांग्रेस जन बैठक में उपस्थित रहे।
जिला कांग्रेस की अपील
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री राजकुमार खुराना, संगठन मंत्री पंकज शर्मा एवं वरिष्ठ नेता श्री अतुलचंद मालू ने समस्त कांग्रेस जनों से नामांकन रैली में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होने की अपील की है।



