WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशसिवनीहेल्थ

“Yoga for Life: सिवनी में फुटबॉल स्टेडियम से जंगल तक गूंजा योग”

योग से नशामुक्ति तक: सिवनी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक संपन्न

मुख्य कार्यक्रम फुटबॉल स्टेडियम में, पेंच टाइगर रिज़र्व में भी योग उत्सव का आयोजन

Seoni 21 June 2025

सिवनी यशो – 21 जून शनिवार को 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का जिलास्तरीय मुख्य कार्यक्रम सिवनी के फुटबॉल स्टेडियम में आयोजित हुआ, जिसमें जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, शिक्षकों, नागरिकों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।"Yoga for Life: सिवनी में फुटबॉल स्टेडियम से जंगल तक गूंजा योग" - Seoni Newsकार्यक्रम में सांसद  फग्गन सिंह कुलस्ते एवं विधायक  दिनेश राय ‘मुनमुन’ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मालती डहेरिया, जिला भाजपा अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन, कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन, पुलिस अधीक्षक  सुनील मेहता, अपर कलेक्टर सीएल चनाप एवं सुश्री सुनिता खंडायत सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री का लाइव उद्बोधन प्रसारित

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के भोपाल से प्रसारित लाइव संदेश से हुई, जिसे उपस्थित जनों ने LED स्क्रीन पर देखा-सुना। इसके पश्चात प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का विशाखापत्तनम से सीधा प्रसारित उद्बोधन भी सुना गया।"Yoga for Life: सिवनी में फुटबॉल स्टेडियम से जंगल तक गूंजा योग" - Seoni Newsइसके उपरांत सामान्य योग प्रोटोकॉल के अनुसार सामूहिक योगाभ्यास कराया गया। अंत में सांसद श्री कुलस्ते ने सभी को नशा मुक्ति का संकल्प दिलाया।

पेंच टाइगर रिज़र्व में भी योग दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया

पेंच टाइगर रिज़र्व सिवनी के वन परिक्षेत्र खवासा (बफर) अंतर्गत खवासा बीट के कक्ष क्रमांक आर-331 में स्थित पुराने नीलामी भवन का जीर्णोद्धार कर नवीन हॉल का लोकार्पण किया गया।

इसके पश्चात प्रसिद्ध योग प्रशिक्षक श्री रामेश्वर दुबे द्वारा उपस्थित 95 वन अधिकारी व कर्मचारियों को योगाभ्यास कराया गया। क्षेत्र संचालक पेंच टाइगर रिज़र्व की उपस्थिति में यह आयोजन संपन्न हुआ, जिसमें योग को जीवनशैली में शामिल करने का संदेश दिया गया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!