मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान अंतर्गत आयोजित शिविरों में आमजनों को पात्रतानुसार योजना का मिलेगा लाभ
Seoni 16 December 24
सिवनी यशो:- संपूर्ण प्रदेश में 11 दिसंबर से 26 जनवरी तक मुख्यमंत्री जन-कल्याण अभियान (Chief Minister Public Welfare Campaign) क्रियान्वित किया जा रहा है।अभियान का मुख्य उद्देश्य युवा, नारी, किसान तथा गरीब वर्ग के कल्याण एवं विकास के लिए दृढ़ संकल्पित होकर कार्य करना है एवं उनके हितार्थ चलाई जा रही योजनाओं को धरातल पर क्रियान्वित करना है। इसमें 34 हितग्राही मूलक, 11 लक्ष्य आधारित और 63 अन्य सेवाओं को नागरिकों तक सहज रूप से पहुँचाना है। कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन के मार्गदर्शन में अभियान के दौरान संपूर्ण जिले में ग्रामवार एवं वार्डवार शिविर का आयोजन किया जा रहा हैं।अभियान में चयनित योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को शिविर के माध्यम से चिन्हांकित कर उन्हें लाभांवित करने की कार्रवाई की जाएगी।
शिविर के दौरान इन योजनाओं का मिलेगा लाभ
मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के तहत मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना, लाडली लक्ष्मी योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, किसान सम्मान निधि, किसान कल्याण योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, आयुष्मान भारत योजना, दिव्यांग छात्रवृति व पेंशन, विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, बहुविकलांग पेंशन, दिव्यांगजन विवाह प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, मुख्यमंत्री कल्याणी विवाह सहायता योजना, निशक्त शिक्षा प्रोत्साहन योजना, राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना, सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना, संबल योजना, प्रसूति सहायता योजना, विवाह सहायता योजना, मृत्यु की दशा में श्रमिकों के परिवारों को अनुग्रह सहायता योजना, पीएम सम्मांन निधि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, मछुआरा क्रेडिट कार्ड, पशुपालक क्रेडिट कार्ड, उद्यम क्रांति योजना, जैसी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।
41 ग्रामों में आज आयोजित हुये शिविर
सोमवार 16 दिसंबर को सिवनी जनपद अंतर्गत ग्राम बगलई, भटेखारी, बम्होडी, आमाकोला,भोमा, भाटीवाड़ा, अलोनिया,भोंगाखेड़ा, चंदोरीकला, बम्हनी गोप, औरिया रेयत में शिविर आयोजित किया गया। इसी तरह घँसौर विकासखंड के केदारपुर, फुल्हेरा तथा बुढना में शिविर का आयोजन किया गया। कुरई विकासखंड के कलबोड़ी,चक्की खमरिया, जोगीवाडा, सारसडोल ,सिल्लोर, सुखतरा में शिविर आयोजित हुये।
इसी तरह केवलारी विकासखंड के अहरवाडा,कनारी, घूरवाड़ा ,दुरेंदा, बिछुआ रैयत,लोपा एवं सोनखार में शिविर आयोजित किए गये।छपारा विकासखंड के गंगई रैयत, मंडवा तथा धनोरा विकासखंड के आमानाला, बगहाई, बरेली तथा बेगरवानी में शिविरआयोजित किए गये। बरघाट विकासखंड के केसलकला, पिंडरई खुर्द,बम्होडी तथा साल्हे खुर्द में शिविर का आयोजन किया गया। लखनादौन विकासखंड के आदेगांव,धनककडी तथा धूमा एवं मढ़ी में शिविर का आयोजन किया। आयोजित शिविरों में शाम 04 बजे की स्थिति में कुल 3633 आवेदन प्राप्?त हुए, जिनमें से सिवनी में 1815, केवलारी में 714, कुरई में 149, धनौरा में 154, बरघाट में 288, लखनादौन में 277, घंसौर में 212 तथा छपारा में कुल 24 आवेदन प्राप्?त हुए हैं, जिनमें से 2678 आवेदनों को स्?वीकृत कर लिया गया था तथा अस्?वीकृत आवेदनों की संख्?या 09 थी। वहीं 946 आवेदन लंबित थे।
दिनांक 17 एवं 18 दिसम्बर को निम्?न जनपदों की ग्राम पंचायतों में आयोजित होने वाले शिविर की जानकारी
मंगलवार 17 दिसंबर 2024 को घंसौर जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत झिंझरई, ग्राम पंचायत झुरकी, ग्राम पंचायत धनवाही, ग्राम पंचायत पद्दीकोना। जनपद पंचायत कुरई अंतर्गत ग्राम पंचायत आमगांव, ग्राम पंचायत खाखरा, ग्राम पंचायत ग्वारी, ग्राम पंचायत बुड्ढी। जनपद पंचायत केवलारी अंतर्गत ग्राम पंचायत भरवेली। जनपद पंचायत छपारा अंतर्गत ग्राम पंचायत गोरखपुर कड़वी ग्राम पंचायत माहुलपानी। जनपद पंचायत बरघाट अंतर्गत ग्राम पंचायत कुर्सीपार कला, ग्राम पंचायत बोरीकला ग्राम पंचायत सिंगपुर। जनपद पंचायत लखनादौन अंतर्गत ग्राम पंचायत खूबी, ग्राम पंचायत छपारा, ग्राम पंचायत मछवाड़ा, ग्राम पंचायत लिंगपानी में शिविर आयोजित होंगे।
इसी तरह दिनांक 18 12.2024 को जनपद पंचायत घंसौर अंतर्गत ग्राम पंचायत पाटन, ग्राम पंचायत बम्हनी, ग्राम पंचायत ब्यौहारी। जनपद पंचायत कुरई अंतर्गत ग्राम पंचायत बेलपेट, ग्राम पंचायत सागर। जनपद पंचायत छपारा अंतर्गत ग्राम पंचायत कोड़ीया माल, ग्राम पंचायत सुकरी, जनपद पंचायत बरघाट अंतर्गत ग्राम पंचायत खूट , ग्राम पंचायत पो, ग्राम पंचायत बुढ़ेना खुर्द, ग्राम पंचायत मानेगांव खुर्द। जनपद पंचायत लखनादौन अंतर्गत ग्राम पंचायत उकरपार, ग्राम पंचायत जमुआ, ग्राम पंचायत परासिया रैयत, ग्राम पंचायत मोहगांव धूमा।
नगरीय निकायों में आयोजित होने वाले शिविर
मुख्?यमंत्री जनकल्?याण अभियान अंतर्गत जिले की सभी नगरीय निकायों में भी शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में दिनांक 17. 12. 2024 को नगर पालिका परिषद सिवनी क्षेत्र अंतर्गत सोमवारी चौक व्यायाम शाला ग्राउंड भैरोगंज में। नगर परिषद बरघाट अंतर्गत आरा मशीन के पास, शासकीय स्कूल के पास, उर्दू स्कूल जैन मंदिर के पास, रविदास मंदिर के पास। नगर परिषद लखनादौन अंतर्गत शंकर मंदिर के पास। नगर परिषद छपारा अंतर्गत आंगनवाड़ी भवन चंदेनी। नगर परिषद केवलारी पुराना पंचायत भवन ग्राम मलारा में शिविर आयोजित होंगे।
इसी तरह दिनांक 18 12.2024 को नगर पालिका परिषद सिवनी क्षेत्र अंतर्गत महात्मा गांधी स्कूल बाहुबली चौक बारापत्थर सिवनी में, नगर परिषद बरघाट अंतर्गत उर्दू स्कूल जैन मंदिर के पास एवं रविदास मंदिर के पास, नगर परिषद लखनादौन अंतर्गत कार्यालय नगर परिषद लखनादौन। नगर परिषद छपारा अंतर्गत अभ्यास शाला भवन एवं नगर परिषद केवलारी अंतर्गत पुराना पंचायत भवन डोभ में शिविर आयोजित होंगे।





