मध्यप्रदेशसिवनी

भाजपा के राज में सांप काटने के नाम पर हो गया 11 करोड़ 26 लाख का घोटाला – कांग्रेस आरोप  

Seoni 22 May 2025
सिवनी यशो:- भाजपा के राज में मध्यप्रदेश घोटालों का प्रदेश बनकर रह गया है। डम्फर घोटाला, खनन घोटाला, छात्रवृत्ति घोटाला, नरसिंग घोटाला, परिवहन घोटाला, उज्जैन महाकाल घोटाला, चम्मच घोटाला, डामर घोटाला, धान घोटाला, चॉवल घोटाला और सर्प दंश से मृत्यु महाघोटाला, प्रदेश की भाजपा की सरकार प्रत्येक माह कर्ज लेकर सरकार चला रही है,  पूरे प्रदेश की जनता को कर्ज में डूबा रही है और यह पैसा भाजपा के मंत्री, नेता, अधिकारियों के जेब में भारी भ्रष्टाचार कर जा रहा है। कांग्रेस के जिला प्रवक्ता जेपीएस तिवारी ने उक्ताशय के आरोप लगाते हुये भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया है । 
श्री तिवारी ने अपनी विज्ञप्ति में कहा है कि उपर इतने घोटालों के नाम दिये है जिसमें अरबों रूपयों का घोटाला हुआ है लेकिन अभी इतने घोटालों में किसी मंत्री, नेता या अधिकारी को अभी तक कोई  सजा नहीं हुई है वह बेखौफ होकर भ्रष्टाचार कर रहें है, क्योंकि इन सभी पर भाजपा सरकार का संरक्षण प्राप्त है।
श्री तिवारी ने स्पष्ट करते हुये कहा है कि सिवनी जिलें में भी 11 करोड़ 26 लाख रू. का घोटाला प्रदेश सरकार द्वारा सॉप काटने पर मृत्यु होने पर 4 लाख रू. मृतक के परिजनों को दी जाने वाली राशि में किया गया है इस घोटाले में 47 व्यक्तियों को सॉप काटने से हुई मृत्यु के प्रकरणों में बार-बार फर्जी मृत्यु दावा पेश कर भ्रष्टाचार किया गया है जांच रिपोर्ट के मुताबिक द्वारका बाई नाम की महिला को सॉप ने 29 बार काटा और 29 बार द्वारका बाई को सॉप काटने के 29 प्रकरण बनाकर 1 करोड़ 16 लाख रू., इसी तरह रमेश नामक व्यक्ति को 30 बार अलग अलग दस्तावेजों में मृत बताकर 1 करोड़ 20 लाख रू. वह भी हर बार सॉप काटने एवं रामकुमार को 19 बार मृत दिखाकर फर्जी रिकार्ड के जरिए 76 लाख रू. मृत बताकर राशि निकाली गई।
कांंग्रेस प्रवक्ता ने कहा है कि  सिवनी जिले में भ्रष्टाचार का यह अजीब मामला है इसमें तहसील और जिला स्तर पर मौजूद अन्य अधिकारियों की मिली भगत से यह राशि निकाली गई। इतना बढ़ा घोटाला करने में सत्ता पक्ष के अनेक लोगो का हाथ भी हो सकता है जिन्हें साफ बचाया जा रहा है सिवनी जिले में ही नहीं पूरे प्रदेश में भी निष्पक्ष जांच की जाए तो इस तरह के घोटाले सामने आ सकतें है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!