Wed, 21 Oct 2026 | 05:37:01 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

महाशिवरात्रि पर्व को मद्देनजर स्थानीय पुलिस-प्रशासन ने किया मठ मंदिर एवं शिव बारात मार्ग का निरीक्षण

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Feb 14, 2026 03:17 pm / Post views : 230

महाशिवरात्रि पर्व को मद्देनजर स्थानीय पुलिस-प्रशासन ने किया मठ मंदिर एवं शिव बारात मार्ग का निरीक्षण
शेयर करें:

महाशिवरात्रि पर्व को मद्देनजर स्थानीय पुलिस-प्रशासन ने किया मठ मंदिर एवं शिव बारात मार्ग का निरीक्षण

कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखने अधिकारियों ने पार्किंग व मार्ग व्यवस्था की समीक्षा

सिवनी यशो :- आगामी महाशिवरात्रि पर्व के दौरान शहर की कानून व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा व्यापक तैयारियाँ की जा रही हैं। इसी क्रम में  कलेक्टर शीतला पटले एवं पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता के मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों द्वारा मठ मंदिर प्रांगण, पार्किंग स्थल एवं शिव बारात के संपूर्ण मार्ग का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का उद्देश्य महाशिवरात्रि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़, यातायात व्यवस्था, आपात स्थिति एवं सुरक्षा प्रबंधों की पूर्व समीक्षा कर आवश्यक सुधार सुनिश्चित करना रहा।

शिव बारात मार्ग की बारीकी से समीक्षा

निरीक्षण दल द्वारा शिव बारात के प्रस्तावित मार्ग का संपूर्ण भ्रमण कर मार्ग की चौड़ाई, संभावित अवरोध, यातायात नियंत्रण, पार्किंग व्यवस्था एवं सुरक्षा बलों की तैनाती को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश भी दिए।

प्रशासन, पुलिस एवं आयोजन समिति रही उपस्थित

इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी सिवनी पूर्वी तिवारी, तहसीलदार नितिन चौधरी, नायब तहसीलदार राधिका पाठक, मुख्य नगरपालिका अधिकारी विशाल मर्सकोले एवं नगर पालिका स्टाफ उपस्थित रहा। साथ ही थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सतीश तिवारी, यातायात थाना प्रभारी विजय बघेल, डीएसबी प्रभारी उप निरीक्षक नीरज दुबे, भारतीय जनता पार्टी सिवनी के पूर्व जिला अध्यक्ष आलोक दुबे तथा आयोजन मठ मंदिर समिति के सदस्य सदन कश्यप एवं पंकज शर्मा मौजूद रहे।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि महाशिवरात्रि पर्व शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष