छिंदवाड़ामध्यप्रदेश

अश्वगंधा के औषधि गुण की जानकारी दी

आयुष विभाग की देवारण्य योजनांतर्गत अश्वगंधा कैंपेन का प्रशिक्षण कार्यक्रम

Chhindwara 29 March 2025
छिंदवाड़ा यशो:- जिला आयुष कार्यालय छिंदवाड़ा में म.प्र. राज्य औषधीय पादप बोर्ड , आयुष विभाग भोपाल के आदेशानुसार देवारण्य योजना के अंतर्गत शनिवार को एक जिला एक औषधीय उत्पाद के अंतर्गत छिंदवाड़ा में अश्वगंधा कैंपेन की विधिवत शुरुआत की गई जिसको अगले चरण में कृषक एवं स्व सहायता समूह में विस्तारित किया जाएगा।

प्रशिक्षण में जिला नोडल अधिकारी जिला आयुष अधिकारी डॉ.दत्तात्रेय भदाड़े द्वारा अश्वगंधा की औषधि गुण के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा देवारण्य योजना एवं अश्वगंधा कैंपेन के नोडल डॉ.प्रवीण रंघुवंशी द्वारा समस्त ब्लॉक के मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षण के साथ अश्वगंधा की खेती से कैसे अधिक मुनाफा कमा जा सकता है एवं अन्य शासकीय योजनाओं का लाभ कैसे लिया जा सकता है आदि विषयों पर जानकारी दी गई ।

कार्यक्रम में हार्टिकल्चर विभाग से एसएचडीओ एम.एस. मर्सकोले व अविनाश डेहरिया द्वारा हॉर्टिकल्चर विभाग की विभिन्न योजनाओं का अश्वगंधा की खेती पर कैसे लाभ मिलता है तथा चौरई के उन्नत किसान नीरज शर्मा द्वारा अश्वगंधा के रोपण, बुआई, खरीदी, मुनाफा संबंधी जानकारी दी गई, जो कि स्वयं अश्वगंधा का उत्पादन करते हैं। जिले मे लगभग 45 एकड़ में खेती की जा रही है। यहां की भूमि तथा हवा में अश्वगंधा के उपयुक्त होने के कारण ज्यादा से ज्यादा किसानों को अश्वगंधा लगाने के लिये प्रेरित किया जा रहा है, सभी विकासखण्ड स्तरीय नोडल डॉ.संदीप येमदे, डॉ.हरिश सतनामी, डॉ धर्मेंद्र मेरावी डॉ हेमन्त दुबे डॉ.सजल नेमा, डॉ.अर्चना देशमुख, डॉ.पालीवाल, डॉ.भारत नौरेती, डॉ दुर्गेश उईके, डॉ अविनाश डॉ कामेंद्र उक्त प्रशिक्षण के पश्चात विकासखण्ड स्तर पर कृषक, संग्राहक, स्व-सहायता समूह के सदस्य तथा वन समिति के सदस्य प्रतिभागी को प्रशिक्षित करेंगें।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!