WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
क्राइममंडलामध्यप्रदेश

बी ई ओ कार्यालय में मृत कर्मचारियो के नाम से 52 लाख से अधिक का घोटाला : जांच दल ने किया खुलासा

बी ई ओ कार्यालय (BEO Office) मे कम्प्युटर ओपरेटर ने अपने रिश्तेदारों के खाते मे भेजे 52 लाख
– जबलपुर की ट्रेजरी टीम कर रही जांच ।

मंडला / निवास यशो:- आदिवासी बाहुल्य जि़ला मंडला आज कल भ्रष्टाचार का केंद्र बनता जा रहा है । आये दिन यहाँ भ्रस्टाचार के नए – नए मामले सामने आते जा रहे है । ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहाँ ब्लॉक शिक्षा अधिकारी निवास के कार्यालय के कम्प्युटर ओपरेटर (computer operator) ने लाखो रुपए मृत कर्मचारियो के नाम से हाजिऱी दिखा कर अपने रिश्तेदारो के खाते मे भेज दिये । राशि कुल 52.46 लाख रूपये बताई जा रही है । यह राशि उसने पत्नी साली समेत अन्य रिश्तेदारों के खाते जारी कर दी है ।
इस मामले की जाँच संयुक्त संचालक कोष एवं लेखा (Joint Director of Treasury and Accounts) जबलपुर की टीम कर रही है । मामले मे अधिकारी की भूमिका की जांच हों रही है । टीम पिछले 10 दिनो से मामले की जाँच कर रही है जिसमे चौकाने वाले तथ्य सामने आये है । जिसमे यह बताया गया है की पिछले कई वर्षो से सैलरी, छात्रवत्ति की राशि, कर्मचारियों को मिलने वाले हाउस रेन्ट और बोर्ड को भेजी जाने वाली राशि पर जमकर हेर – फेर हुई है जिसकी कुल राशि 52.46 लाख रुपए है और इसके बढऩे की भी संभावना है ।
जाँच अधिकारी रोहित सिंह ने बताया की “52.46 लाख रुपए का गबन सामने आया है । हमे 15 दिनो पूर्व अकाउंट मे पैसो के लेन – देन मे गड़बड़ी की शिकायत की गई थी पर चुनाव के चलते जाँच टीम समय पर नहीं आ सकी थी । यह गड़बडिय़ाँ दो जगह बीईओ आनंद जैन और रामनारायण पटेल के कार्यालय मे हुई है । जो भी कर्मचारी शक के दायरे मे है उनके अकाउंट को फ्रीज़ कर दिया गया है । लगभग 80 प्रतिशत जाँच पूरी हो गई है जल्द ही सारे आरोपी सामने होंगे । उन्होने कहा की जिन लोगो के खाते मे पैसे ट्रान्सफर हुये है उनके अकाउंट को फ्रीज़ करके उनसे तफ़तीश की जा रही है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!