छिंदवाड़ादेश विदेशधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

अयोध्या से आया निमंत्रण, पूरा जिला राममय

 

अयोध्या से आया निमंत्रण, पूरा जिला राममय - Seoni News
सिवनी यशो:- जन जन की आस्था के केन्द्र राष्ट्र की आत्मा भगवान श्रीराम की जन्मभूमि में भगवान श्रीराम का मंदिर निर्माण वर्तमान सनातन पीढि़ के लिये सौभाग्य का वह क्षण है जिसके लिये सनातन समाज के पूर्वजो बीते पाँच सौ वर्षो में अनेक संघर्ष किये आज वह क्षण बिल्कुल नजदीक आ गया है जब भगवान श्रीराम अपने परिवार सहित भव्य मंदिर में बिराजमान होंगे । भारत वर्ष के हर कोने में उत्साह और भक्ति का वह ज्वर दिखाई दी रहा है जिसकी कोई सीमा नहीं है । सिवनी जिले में भी हर गांव गांव में नगर के वार्डो में अयोध्या से आये हुये निमंत्रण के निमित्त पूजित पावन पवित्र अक्षत कलश के दर्शन पूजा और अनेक धार्मिक आयोजनों की धूम मची हुई है । जिले के सुदूर ग्रामीण अंचलो, नगरो एवं कस्बो में इस समय भगवान राम के जयघोष गुंजायमान हो रहे है ।
भगवान श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के निमंत्रण के निमित्त पूजित पावन पवित्र अक्षत कलश मंदिरो जिले के गांव गांव वार्ड वार्ड के मंदिरों में राम भक्तों की टोलियाँ धूमधाम से लेकर जा रही है । इस समय जिले के हर क्षेत्र में राम मंदिर के भव्य उद्घाटन को लेकर भारी उत्साह का वातावरण बना हुआ है ।
अयोध्या से आये हुये अक्षत कलशों को मंदिरों रखकर दर्शन और पूजा के साथ हनुमान चालीसा, रामरक्षा स्त्रोत, हनुमान जी की आरती, भगवान राम की स्तुति, सुंदरकांड सहित अनेक तरह के आयोजन किये जा रहे है । अक्षत कलशों को बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ एक मंदिर से दूसरे मंदिर लेकर जाने वाली टोलियाँ बाजे गाजे के साथ गगनभेदी जयघोषों के साथ नाचते गाते हुये कलश लेकर जा रहे है ।
आयोजन स्थलों पर निमंत्रण गीत बजाया जा रहा है और इस निमंत्रण गीत को दोहराया भी जा रहा है । अक्षत कलश पूजन में जिस तरह का उत्सा है वह दिखते ही बन रहा है इस उत्साह में हर उम्र के व्यक्तियों की बड़ी उपस्थिती दिख रही है । जहाँ बुर्जुग इस बात से गौरांवित है कि उन्होंने राम मंदिर के चले आंदोलन में सहभागिता की थी तो बच्चे महिलाएँ अपने आराध्य श्रीराम का भव्य मंदिर बन जाने से प्रसन्न है ।
अक्षत कलश लेजाने के लिये सभी मंदिर क्षेत्रों की टोलियाँ अपनी बारी का इंतजार करते है और सब एकत्रित युवक-युवतियां, महिलाएं, पुरुष व बच्चे सब हाथ में ध्वजा लेकर संगीत की धुन पर जय श्रीराम का नारा लगाते हुए नाचते गाते शामिल हो रहे थे। शोभा यात्रा में जय श्रीराम के नारे गूंजते रहे।
आज सिवनी नगर के सुभाष वार्ड सुनारी मुहल्ला के रामभक्तों ने भगवान श्रीराम लला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के निमंत्रण के निमित्त पूजित पावन पवित्र अक्षत कलश शोभा यात्रा निकाली है और अक्षत कलश को शिव मंदिर में रखकर पूजन अर्चन कर भक्तिमय कार्यक्रम आयोजित किये । महिलाएँ अक्षत कलश सिर पर रखकर भक्तिभाव से नाच हुये प्रसन्नता व्यक्त कर रही थी ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button