छिंदवाड़ामध्यप्रदेश

जय अग्रसेन महाराज, जय अग्रवाल समाज

कड़ी मेहनत से कर्म करें भाग्य जरूर साथ देगा: विनोद अग्रवाल

Chhindwara 02 March 2025
छिंदवाड़ा यशो:-अग्रवाल पैलेस का लोकार्पण करते हुए इन्दौर के उद्योगपति विनोद अग्रवाल ने छिंदवाड़ा अग्रवाल समाज को बधाई देते हुए कहा कि यह गौरव की बात है कि अग्रवाल समाज का अपना सर्वसुविधा युक्त मैरिज लॉन है ऐसा लॉन आसपास के शहरों में नहीं होगा। इस भवन में सामाजिक गतिविधियां भी होनी चाहिए । उन्होने कहा कि कर्म करने के लिए लगातार मेहनत की जरूरत है कर्म करेंगे तो भाग्य आपका साथ देगा और सफलताएं आपके कदम चूमेगी।

उन्होने कहा कि हमने अपनी व्यापार यात्रा छिंदवाड़ा से प्रारंभ की उन्होने अपने परिवार की सफलता के जीवन का वृतांत भी बताया। छिंदवाड़ा अग्रवाल समाज के अध्यक्ष उद्योगपति सुरेश अग्रवाल ने मैरिज लॉन के निर्माण की जानकारी दी। उन्होने कहा कि जिन लोगों ने सहयोग दिया है अग्रवाल समाज उनका आभार मानता है उन्होने विनोद अग्रवाल जी के द्वारा दी गई राशी की सराहना की। जब हम उनके पास गए तो उन्होने कहा कि आप लिख लीजिये तब सुरेश अग्रवाल ने सोचा कि सामने वाला सोना देना चाहता है और हम चांदी मांग रहे हैं।

हमें ही नुकसान होगा इसीलिए हमने विनोद जी पर छोड़ दिया और उन्होने अग्रवाल समाज को एक करोड़ रूपए दिया। अग्रवाल महिला मंडल की महिलाओं ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम किया । अग्रवाल पैलेस तीन एकड़ में फैला है जो जिले का अब तक सबसे बड़ा और सर्व सुविधायुक्त भवन है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button