खेलसिवनी

पत्रकार टाईगर्स ने 8 विकेट से जीता अपना दूसरा मुकाबला

डीएसओपीएल 2025: एक्शन प्रीमियर लीग के महामुकाबले का सातवां दिन

दूसरे मैच में दीपेश बने मैन ऑफ द मैच, प्रकाश ने ली टूर्नामेंट की पहली हैट्रिक

Seoni 25 December 2025

सिवनी यशो:- बालाघाट मार्ग स्थित डूंडा सिवनी के ऐतिहासिक एमसीजी मैदान में चल रहे डीएसओपीएल 2025 (DSOPL – Open एवं Veteran वर्ग क्रिकेट टूर्नामेंट) में रोमांच अपने चरम पर है। मैचों की श्रृंखला के सातवें दिन वेटरन वर्ग का पहला मुकाबला डीएस 11 और पत्रकार टाईगर्स के बीच खेला गया।

पत्रकार टाईगर्स ने टॉस जीतकर की शानदार शुरुआत

नंदन श्रीवात्री पत्रकार टाईगर्स के ऑनर , वाहिद खान, संयोजक अजय सनोडिया, डॉ. सत्या, धनेन्द्र अंगारे एवं कप्तान नीरू निर्मलकर की रणनीति के तहत टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

डीएस 11 ने बनाए 84 रन

पहले बल्लेबाजी करते हुए डीएस 11 की टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में 84 रन बनाए और पत्रकार टाईगर्स को 85 रनों का लक्ष्य दिया।
डीएस 11 की ओर से अप्पू बघेल ने 16 गेंदों में 4 छक्कों की मदद से 32 रन बनाए, जबकि विनय शरणागत ने 8 गेंदों में 14 रन जोड़े।

पत्रकार टाईगर्स की ओर से सिराज कुरैशी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2 ओवर में 12 रन देकर 3 विकेट झटके। वहीं अजय अवधिया, नीरू निर्मलकर और दिनेश नामदेव को 1-1 विकेट मिला।

नीरू और आसिफ की जोड़ी ने दिलाई आसान जीत

लक्ष्य का पीछा करते हुए पत्रकार टाईगर्स के ओपनर नीरू निर्मलकर और आसिफ खान ने 43 रनों की मजबूत साझेदारी की।
आसिफ खान ने 15 गेंदों में 25 रन (4 चौके, 1 छक्का) बनाए। उनके बाद अहसान भाई ने 12 गेंदों में 16 रन (1 चौका, 1 छक्का) जोड़े।
कप्तान नीरू निर्मलकर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 23 गेंदों में 42 रन (3 चौके, 3 छक्के) बनाए और नाबाद रहे।

इस तरह पत्रकार टाईगर्स ने डीएस 11 को 8 विकेट से पराजित कर अपने तीसरे मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की।
👉 मैन ऑफ द मैच: नीरू निर्मलकर

दूसरे मुकाबले में आरएस 11 का दबदबा

दीपेश का अर्धशतक, प्रकाश की टूर्नामेंट की पहली हैट्रिक

दूसरा मुकाबला आरएस 11 और पटेल 11 के बीच खेला गया। आरएस 11 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवरों में 136 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।

जवाब में पटेल 11 की टीम मात्र 51 रन पर सिमट गई।
आरएस 11 की ओर से शमीम खान ने शानदार बल्लेबाजी की, वहीं दीपेश तिवारी ने टूर्नामेंट का अपना पहला अर्धशतक (51 रन) जमाया। इसी मैच में प्रकाश श्रीवास्तव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए टूर्नामेंट की पहली हैट्रिक अपने नाम की।

आरएस 11 ने यह मुकाबला 85 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया।
👉 मैन ऑफ द मैच: दीपेश तिवारी

लाइव प्रसारण और दर्शकों का उत्साह

एमसीजी मैदान में खेले जा रहे डीएसओपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का गौतम डिजिटल यूट्यूब चैनल के माध्यम से लाइव प्रसारण किया जा रहा है, जिसमें संगम डीजे के संचालक बाबू खान एवं उनकी टीम का विशेष सहयोग मिल रहा है।

गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति

प्रतिदिन बड़ी संख्या में दर्शक मैचों का आनंद लेने पहुंच रहे हैं।

इस अवसर पर

इरफान पटेल,

अरुण यादव,

नंदन श्रीवात्री,

नफीस खान, गन्नू माना ठाकुर,

अनिल जायसवाल,

आसिफ पटेल, शोएब खान,

संजय ठाकरे, कुलदीप अग्रवाल, आशीष टिंकू ठाकरे, अयोध्या विश्वकर्मा, वाहिद खान, सुशील ठाकुर, सतीश चिंटोले सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

DSOPL 2025 match at MCG ground Seoni, Patrakar Tigers vs DS 11 cricket match
सिवनी के एमसीजी मैदान में डीएसओपीएल 2025 के दौरान पत्रकार टाईगर्स और डीएस 11 के बीच खेला गया रोमांचक मुकाबला

एमसीजी कमेटी के सदस्य अरविंद राय,

आरिफ खान, रवि कटरे,

डॉ. नितिन कटरे,

विक्रांत पांडे,

नीलू वंशकार,

देवी सिंह,

अनूप मिश्रा,

आतिफ खान,

महेंद्र जाटा,

राकेश यादव,

एडवोकेट सतीश यादव,

बृजेश मालवीय,

जय ठाकुर,

रहीम खान,

बल्लू टाइगर

सहित पूरी एमसीजी टीम आयोजन को सफल बनाने में जुटी हुई है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!