विद्युत विभाग के जूनियर इंजीनियर और बाबू रिश्वत लेते पकड़ाये
chhindwara 15 January 2025
छिंदवाड़ा यशो:- पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त जयदीप प्रसाद के भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई किए जाने के निर्देश पर जबलपुर लोकायुक्त इकाई की ट्रेप कार्यवाही की है । जानकारी के अनुसार आवेदक जगदेव डोंगरे पिता स्वर्गीय भैया लाल डोंगरे 56 वर्ष निवासी इक्कलबिहरी थाना मोहखेड़ चौकी उमरानाला जिला छिंदवाड़ा ने लोकायुक्त को शिकायत की थी उमरानाला में पदस्थ जूनियर इंजीनियर गजानन कड़ू और सहायक ग्रेड-3 पूना राम रामाजी कड़वेकर स्थायी विद्युत कनेक्शन के नाम पर रिश्वत मांग रहे है ।
इकलबिहरी गांव के किसान जगदेव डोंगरे ने शिकायत की थी कि विद्युत विभाग के जूनियर इंजीनियर एवं बाबू उससे स्थायी कनेक्शन देने और पेनाल्टी राशि कम करने के नाम पर 10 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहे है ।
किसान ने शिकायत में बताया था कि वह अपने खेत में बोरवेल लगाने के लिए उन्होंने 5 एचपी पंप कनेक्शन के लिए दिसंबर 2024 में विद्युत वितरण केंद्र उमरानाला में दस्तावेज सहित आवेदन दिया था।
विद्युत विभाग उमरानाला में पदस्थ जूनियर इंजीनियर गजानंद कडू द्वारा स्थायी कनेक्शन न देकर 27 फरवरी 2024 को बिजली चोरी का मामला बना दिया था और 30 हजार की पेनाल्टी राशि का नोटिस देते हुए स्थायी पंप के नाम पर 10 हजार की रिश्वत मांगी जा रही थी। जिसके बाद लोकायुक्त ने आरोपियों को पकडऩे के लिए टीम तैयार की। बुधवार को जब 6 हजार रुपए में सौदा तय हुआ उसके बाद कार्यालय कनिष्ठ अभियंता उमरानाला में लोकायुक्त ने शिकायत के आधार पर कार्यवाही की और रंगे हाथ पकड़ कर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (संशोधन) 2018 की धारा-7, 13(1)क्च, 13(2) एवं 61 क्चहृस् के अंतर्गत जूनियर इंजीनियर गजानन कडू और सहायक ग्रेड 3 पुनाराम कड़वेकर के विरूद्ध कार्रवाई की गई।





