धर्मसिवनी

28 जुलाई को बोल बम सेवा समिति की कावड़ यात्रा

 -परतापुर (मुंडारा) से गंगाजल लेकर जेवनारा पहुंचेंगे कावडिय़े-

 बरघाट यशो: – प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी कावड़ यात्रा का भव्य आयोजन किया जा रहा है जो 28 जुलाई दिन रविवार को परतापुर मुंडारा के लिए प्रस्थान करेगी। ।      
      बोल बम सेवा समिति के द्वारा जानकारी प्रदान की गई है कि 29 जुलाई दिन सोमवार को कावड़ में गंगाजल लेकर  भगवान श्री नर्मदेश्वर मंदिर जेवनारा में गंगा जल से स्नान ,हवन, पूजन,भंडारा कर सावन के पावन महीने में भगवान भोले नाथ को प्रसन्न करेंगे।
      समिति ने यात्रा में कावड़ रखने वाले भक्तगणो  से निवेदन किया है कि अपना पंजीयन 25 जुलाई तक करा ले ताकि कार्य क्रम की रूपरेखा तैयार की जा सके  आप सभी महानुभाव सादर आमंत्रित है। सम्पर्क सूत्र 9691206045,9981828686,8989663397 इन नंबरों पर समिति सदस्यों से संपर्क कर सकते हैं।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!