मध्यप्रदेशक्राइमसिवनी

नाबालिग व उसके साथी का अपहरण, गुप्त स्थान पर ले जाकर बेरहमी से मारपीट

04 आरोपी गिरफ्तार, 02 विधि उल्लंघनकारी बालक बाल संप्रेक्षण गृह भेजे गए

Seoni 04 January 2026
सिवनी यशो :- कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत कटंगी नाका ब्रिज के पास नाबालिग व उसके साथी के अपहरण और जानलेवा मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपियों ने पीड़ितों का रास्ता रोककर उन्हें मोटरसाइकिल व स्कूटी से गुप्त स्थान पर ले जाकर बंधक बनाया और लाठी-डंडों से बेरहमी से मारपीट की। मारपीट के दौरान पीड़ितों को जान से मारने की धमकी भी दी गई।

घटना 31 दिसंबर 2025 की है। पीड़ित चेतन दुर्गे की रिपोर्ट पर कोतवाली थाने में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस जांच में सामने आया कि वारदात में अस्मित उर्फ ईश्वर मानाठाकुर, आदित्य मानाठाकुर, भूपेन्द्र उर्फ लकी विश्वकर्मा, अभिषेक उइके, पारस विश्वकर्मा एवं सुखलाल उर्फ दादू यादव शामिल थे।

विवेचना के दौरान पुलिस ने 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। वहीं, घटना में शामिल 02 विधि उल्लंघनकारी बालकों को विधिवत अभिरक्षा में लेकर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।

आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार मुख्य आरोपी अस्मित उर्फ ईश्वर मानाठाकुर के विरुद्ध अवैध शराब विक्रय एवं मारपीट के 14 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। अन्य आरोपियों के विरुद्ध भी सट्टा, आर्म्स एक्ट, चोरी व मारपीट जैसे गंभीर अपराधों के प्रकरण पूर्व से पंजीबद्ध हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य आरोपी के विरुद्ध गुंडा फाइल खोलने की कार्रवाई प्रारंभ की गई है।

अधिकारियों के निर्देश व भूमिका

पुलिस सूत्रों के अनुसार, पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता द्वारा शहर में अपहरण, गुंडागर्दी एवं अवैध गतिविधियों में लिप्त तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्रीमती श्रद्धा सोनकर के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली सतीश तिवारी, सउनि दिनेश रघुवंशी, आरक्षक सतीश इनवाती, संतोष साहू, विनय सेंगर, प्रतीक बघेल एवं वाहन चालक इरफान की सक्रिय भूमिका रही।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!