क्राइममध्यप्रदेशसिवनी

कार्यवाही नहीं हुई तो आंदोलन किया जायेगा – कोटवार संघ

कोटवारों के साथ मारपीट करने वाले दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही की मांग, कोटवार संघ ने सौंपा ज्ञापन

छपारा यशो: – सोमवार 15 जुलाई को छपारा तहसील के कोटवार संघ ने नगर के पुलिस थाना परिसर में विगत दिनों एक ही दिन में अलग-अलग जगहों पर दो कोटवारों के ऊपर मारपीट किए जाने वाले आरोपियों के विरूद्ध दंडात्मक कार्यवाही किए जाने को लेकर छपारा टी आई सौरभ पटेल कोटवार संघ ने ज्ञापन सौंपा, तथा ज्ञापन की प्रतिलिपि जिला पुलिस अधीक्षक को भी प्रेषित की गयी है ।

सोमवार को पुलिस थाना छपारा पहुँचकर कोटवार संघ ने पिछले दिनों कोटवारों पर हुये हमले के विरोध में दोषियों पर कार्यवाही सुनिश्चित करने की मांग करते हुये ज्ञापन में कहा है कि वह प्रशासन के सेवक हैं और राजस्व एवं पुलिस विभाग के ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न प्रकार के कार्य उन्हें सौंपे जाते हैं जिन्हें वे जिम्मेदारी से पूर्ण करते है, परंतु कोटवारों को गुंडे एवं रौबदार व्यक्तियों के द्वारा आतंकित किया जा रहा है और उनकी सुरक्षा पर संकट खड़ा हो रहा है ।

कोटवार संघ छपारा ने कहा है कि विगत 9 जुलाई को ग्राम जामुनपानी रैय्यत के कोटवार नोखेलाल डेहरिया से मारपीट की गई जिसका उपचार जिला चिकित्सालय में हो रहा है एवं ग्राम देवरीमाल के कोटवार शिवराम पर एक दिन मारपीट की घटनाएं हुई हम सभी भयभीत हैं जिसे लेकर दोनों मामलों की शिकायत छपारा पुलिस थाना में दर्ज कराई गई है और हमारी मांग है कि मारपीट की घटनाओं के दोषियों के विरुद्ध जांच कर जल्द से जल्द दंडात्मक कार्यवाही की जाए अगर आगामी तीन दिनों में कार्यवाही नहीं की गई तो छपारा तहसील कोटवार संघ द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा।

पुलिस और राजस्व विभाग का सबसे महत्वपूर्ण प्रतिनिधि कोटवार पिट गया, गााँव के गुंडो से

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!