देश विदेशमध्यप्रदेशराजनीति

मलिकार्जुन खरगे के करीबी नेता ने जीतू पटवारी के खिलाफ खोला मोर्चा

  इंदौर :- मध्यप्रदेश कांग्रेस (Madhya Pradesh Congress) में बिखराव और बागवती स्वर थमने का नाम नहीं ले रहे है । मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी (Congress state president Jitu Patwari) कांंग्रेस को मजबूत करने के लिये कितनी मेहनत कर रहे है यह तो चुनाव भविष्य की गर्त में है परंतु कांग्रेस के नेता उनकी जड़ो पर ऐसा मठ्ठा डाल रहे है कि उनके क्षेत्र में कांग्रेस निरंतर कमजोर हो रही हे और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से जीतू पटवारी को हटाने के लिये कांग्रेसी एक जुटता से लगे हुये है । हालांकि जीतू पटवारी जिस दिन से प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष बने है कांग्रेस में बगावत की रफ्तार बढ़ गयी है । प्रदेश के किसी भी क्षेत्र में कांग्रेस की उपलब्धि नहीं दिख रही है । उनके गृह जिले से कांग्रेस के घोषित लोकसभा प्रत्याशी का अंतिम समय में कांग्रेस को झटका देकर भाजपा (bjp) में शामिल हो जाना कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व पर सवाल खड़े करना वाला रहा है । हजारो की संख्या में कांग्रेस के प्रदेश स्तरीय बड़े नेताओं से लेकर जिलों के नेताओं ने कांग्रेेस से टाटा बाय बाय (Tata bye bye) कर लिया और भाजपा की शरण में चले गये । लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पूरी 29 लोकसभा सीटों पर बुरी तरह से हार गयी और हारने वालों में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Former Chief Minister Digvijay Singh) के साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के पुत्र  नकुलनाथ (Nakul Nath, son of former Chief Minister Kamal Nath) भी शामिल रहे । हाल ही में हुये एक मात्र अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव (Amarwada Assembly by-election) में भी कांग्रेस के हिस्से में पराजय ही आयी ।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय सिंह (Senior Congress leader Ajay Singh) सहित अनेक नेता पहले ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व पर सवाल खड़े कर चुके है । सोमवार को इंदौर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और उद्योग व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अजय चौरडिय़ा (State President of Industry Trade Cell, Ajay Chouradia) ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी भाजपा से मिले हुये है और कांग्रेस को कमजोर कर रहे है । अजय चौरडिय़ा ने प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और प्रभारी जितेंद्र भंवर सिंह (Incharge Jitendra Bhanwar Singh) के खिलाफ मोर्चा खोला. पत्रकार वार्ता करते हुए अजय चौरडिय़ा ने कहा जीतू पटवारी अपने में मदमस्त है, लेकिन उनके व्यवहार से कार्यकर्ता दुखी और निराश है । यहाँ बता दें कि अजय चौरडिय़ा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे (Congress National President Malikarjun Kharge) के करीबी और विश्वास पात्र है ।

प्रदेश कांग्रेस उद्योग व्यापार प्रकोष्ठ के नेता का आरोप है कि प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी जितेन्द्र भंवर सिंह और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी स्वयं विधानसभा को चुनाव बुरी तहर हारे है और कांग्रेस को संभालने लायक नहीं है । जीतू पटवारी भाजपा नेताओं के साथ व्यापारिक संबंध निभा रहे है और वे कांग्रेस का सत्यानाश कर रहे है । अजय चौरििडय़ा ने यह भी आरोप लगाया है कि जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी (Nana Patwari) आपराधिक कारणो से जिला बदर है उन्हें बचाने के लिये भी वे भाजपा का मुखर विरोध नहीं कर रहे है और भाजपा से समझौता किये हुये है । लोकसभा चुनाव में गलत तरीके से टिकिट बांटने का भी आरोप लगाया है । अजय चौरडिय़ा ने कांग्रेस हाईकमान से प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी और प्रदेश प्रभारी भंवर जितेंद्रसिंह को हटाने की मांग की।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!