क्राइमछिंदवाड़ादेश विदेशनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिव्यापारसिवनी

कुरई पुलिस ने जान पर खेलकर अबैध गोवंश परिवहन करते हुये कंटेनर को पकड़ा

कंटेनर में पशुओं का दम घुटा, 37 मिले जीवित
कंटेनर से दो स्थानों पर तैनात पुलिसकर्मियों को रौंदने का चालक ने किया प्रयास

कुरई पुलिस ने जान पर खेलकर अबैध गोवंश परिवहन करते हुये कंटेनर को पकड़ा - Seoni News

सिवनी यशो:- गोवंश की तस्करी करने वाले कंटेनर को कुरई पुलिस ने पकडऩे में सफलता तो प्राप्त कर ली परंतु इस कंटनेर का चालक जितनी क्रूरता से पशुधन को वाहन में ले जा रहा था उतनी अधिक क्रूरता से कंटेनर के रोकने का प्रयास करने वाले पुलिस कर्मचारियों को रौंदने का प्रयास भी इस कंटेनर के चालक द्वारा किया गया दो स्थानों पर चालक ने ड्युटी में तैनात कर्मचारियों को बुरी तरह रौंदने का प्रयास करते हुये कंटेनर सहित भागने का प्रयास किया । इस कंटेनर में अबैध गोवंश इतनी क्रूरता के साथ भरा गया था कि 18 पशु कंटेनर में ही मर गये जबकि 37 जिंदगी और मौत से जूझते हुये बचे हुये थे । कुरई थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमान जी.डी.शर्मा एवं एसडीओपी बरघाट ललीत गठरे के मार्गदर्शन एवं पुलिस अधीक्षक महोदय व्दारा चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत रविवार दिनांक 07.01.2024 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि वाहन कंटेनर टीएस08यूबी 2529 पर गौवंश का परिवहन करते हुये वाहन कंटेनर नागपुर तरफ जाने वाला है जो हम. स्टाफ के उक्त वाहन को रोकने के लिये थाना के सामने नेशनल हाईवे पर वाहन को रोकने का प्रयास किया गया जो वाहन चालक जानबुझकर वाहन को ड्यूटी पर लगे कर्मचारियो की हत्या करने की नियत से उनके ऊपर कंटेनर वाहन चढाने का प्रयास किया जिसमें कर्मचारी बाल बाल बचे। तभी कंटेनर चालक भी नागपुर तरफ भागा। ग्राम कोदाझिरी के पास उक्त वाहन को रोकने के लिये कर्मचारियो के व्दारा रोड पर स्टापर लगाकर वाहन रोकने का प्रयास किया गया परंतु यहाँ भी वाहन चालक ने उक्त कर्मचारियो की हत्या करने की नीयत से उनके ऊपर भी कंटेनर चढ़ाने का प्रयास किया और स्टापर रौंदते हुये भागा स्टापर कर्मचारी आरक्षक अविनाश पांडे को लगने से कंधे एवं पसली में चोट लगी है कंटेनर वाहन अनियंत्रित होकर रोड के बाहर चला गया जिससे चालक उसके साथ बैठा व्यक्ति जंगल में भागे जिन्हे घेराबंदी कर चालक को पकडा गया । उसके साथ बैठा व्यक्ति भाग गया चालक ने अपना नाम रामभवन उर्फ उधम मोर्य उम्र 40 साल फतेहपुर उत्तरप्रदेश एवं उसके साथ बैठे व्यक्ति का नाम रकीफ मुसलमान हैदराबाद का होना बताया। वाहन पर 37 नग जीवित नाटा बैल एवं 18 नग मृत नाटा बैल पाये गये। आरोपी रामभवन मोर्य के विरूध्द धारा 307, 120बी, 429 भा.द.वि., 4, 6, 9 गौवंश, 11 (घ) पशु क्रूरता अधिनियम एवं अन्य धाराओ में अपराध पंजीबध्द कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। है। मामले की विवेचना जारी है।

कुरई पुलिस ने जान पर खेलकर अबैध गोवंश परिवहन करते हुये कंटेनर को पकड़ा - Seoni News
अबैध गोवंश की तस्करी करने वाले कंटेनर को पकडऩे में अपनी जान की बाजी लगाकर पकडऩे में कुरई थाने के निरीक्षक एल.एस. झारिया, उनि राजेश शर्मा, प्रधान आरक्षक लक्ष्मण भलावी, प्रदान आरक्षक मनोज पाल, आरक्षक अविनाश पांडे, आरक्षक नारेन्द्र सोलंकी की भूमिका सराहनीय रही ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button