सिवनी यशो:- कुर्मी क्षत्रिय समाज के गौरव एवं भारत देश के पहले उप . प्रधानमंत्री, भारत रत्न सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती आगामी 31 अक्टूबर को है। सरदार पटेल को किसी जाति में बांधना उचित नहीं है परन्तु उनका जन्म कुर्मी परिवार में हुआ था यह हमारे लिए गौरव की बात है। उक्त उद्गार कुर्मी क्षत्रिय समाज के जिलाध्यक्ष गोपाल प्रसाद सनोडिया ने दिए।
आगे श्री सनोडिया ने बताया कि सरदार पटेल की जयंती प्रतिवर्षानुसार इस साल भी 31 अक्टूबर को 11.00 बजे से कुर्मी समाज द्वारा भव्य रुप से मनाई जाएगी। इस आयोजन के लिये 25 अक्टूबर को कुर्मी समाज के पदाधिकारियों की आवश्यक बैठक समाज के मंगल भवन में सम्पन्न हुई।
बैठक में सरदार पटेल की जयंती में प्रतिभा सम्मान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर भव्य रुप से मनाने का निर्णय हुआ, साथ ही विधानसभा चुनाव में समाज के व्यक्ति को दोनों ही राष्ट्रीय पार्टी की ओर से टिकट नहीं दी गई इस संबंध में भी चिंतन किया गया एवं चुनाव में समाज किस राजनैतिक दल को समर्थन दे इस संबंध में 31 अक्टूबर की बैठक में विचार विमर्श किया जायगा। श्री सनोडिया ने सभी सामाजिक बंधुओं से अपील की है कि सरदार पटेल जयंती मनाने हेतु अधिक से अधिक संख्या में मंगलभवन पहुंचे।



