लाड़ली बहनों को अब हर माह मिलेंगे 1500 रूपये , मुख्यमंत्री का एलान

रक्षाबंधन पर अतिरिक्त ₹250 की विशेष भेंट
Bhopal 19 June 2025
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की लाड़ली बहनों को दीपावली पूर्व एक बड़ी सौगात देते हुए घोषणा की है कि अक्टूबर से लाड़ली बहना योजना के तहत अब ₹1500 प्रति माह की नियमित राशि प्रदान की जाएगी। वर्तमान में यह राशि ₹1250 प्रति माह दी जा रही है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि रक्षाबंधन पर्व पर बहनों को अतिरिक्त ₹250 की विशेष भेंट स्वरूप राशि सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाएगी। यह योजना राज्य की महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
डॉ. यादव ने कहा, “प्रदेश की हमारी बहनें सशक्त हों, आत्मनिर्भर बनें — यही हमारा लक्ष्य है। इसलिए लाड़ली बहना योजना की राशि को हम चरणबद्ध तरीके से बढ़ाकर ₹3000 प्रतिमाह तक ले जाएंगे।”
यह घोषणा उन्होंने गुरुवार को इंदौर कलेक्टर कार्यालय से, विश्व सिकल दिवस पर बड़वानी में आयोजित एक कार्यक्रम के वर्चुअल संबोधन के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए की।
प्रदेशभर में योजना से जुड़ी करोड़ों महिलाओं ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया है।
🔸 मुख्य बिंदु:
- अब ₹1250 के स्थान पर ₹1500 प्रतिमाह
- रक्षाबंधन पर विशेष ₹250 का उपहार
- आगामी लक्ष्य: ₹3000 प्रतिमाह
- महिलाओं के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण का संकल्प



