छिंदवाड़ादेश विदेशनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिव्यापारसिवनीहेल्थ

लंगडी बाघिन इंटरनेट पर वायरल

       सिवनी यशो:-पेंच टाईगर रिजर्व में लंगडी बाघिन टी -20 बूढ़ी हो चुकी है परंतु उसके शिकार करने की फुर्ती कम नहीं हुई है । एक पर्यटक ने शिकार करती हुई बाघिन का वीडिया और फोटो इंटरनेट पर वायरल की है । इस संबंध में पेंच पार्क के कर्मचारी ने बताया कि यह बाघिन 17 वर्ष की हो चुकी है और सामान्यत: बाघों की उम्र 12 -13 वर्ष की होती है । 17 वर्ष की लंगड़ी बाघिन की फूर्ति में कोई कमी नहीं है आज भी तेजी से अपने शिकार को पकड़ती है और जंगल में स्वच्छंद विचरण करती है ।
पेंच टाईगर में सबसे उम्रदराज लंगड़ी (टी 20) बाघिन द्वारा पिछले दिनों जंगली सुअर का शिकार कर उसे अपने मुंह में दबाकर ले जाने की फोटो एक कर्मचारी के पास आई थी। उन्होंने बताया कि जंगल में बाघ की औसत आयु 12 से 13 साल की होती है, लेकिन लंगड़ी बाघिन 17 साल की होने के बाद भी शिकार कर रही है।इतनी उम्र में बाघ-बाघिन के दांत घिस जाते हैं, साथ ही वह काफी कमजोर हो जाते है। ऐसे में शिकार करना आसान नहीं होता है।अधिकांश बाघ-बाघिन 13 से 14 साल की उम्र में शिकार नहीं कर पाने के कारण कमजोर होकर मृत हो जाते हैं। वहीं लंगड़ी बाघिन का 17 साल पूरे कर लेने के बाद भी हौसला बरकरार है। वह अब भी शिकार करने की क्षमता होने के कारण जीवित है।

सुपर माम की बहन है लंगड़ी बाघिन

पेंच टाईगर रिजर्व के एक अधिकारी ने बताया कि देश-विदेश में सुपर माम व पेंच की रानी के नाम से मशहूर कालर वाली बाघिन की ही लंगड़ी बाघिन बहन है। दो साल पहले वर्ष 2022 में कालर वाली बाघिन दुनिया से अलविदा हो चुकी है । जिसका उल्लेख देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात में किया था और अनेक स्थानों पर कालर वाली बाघिन को श्रद्धासुमन अर्पित किये गये थे । उसकी बहन लंगड़ी बाघिन अब भी जंगल में अपना वर्चस्व बनाए हुए है। साथ ही जिस क्षेत्र में कालर वाली बाघिन राज करती थी उसी क्षेत्र में लंगड़ी बाघिन राज कर रही है।

 

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button